सामाजिकमंदसौर जिलासीतामऊ

अभा पोरवाल महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सीतामऊ आगमन पर किया भव्य स्वागत

महासभा पदाधिकारीयों ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा समाज हर क्षेत्र में मजबूत करना हमारा मुख्य उद्देश्य 

शिक्षक गणों का भी हुआ भव्य स्वागत सम्मान

सीतामऊ। अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र काला महामंत्री श्री दिनेश चौधरी कोषाध्यक्ष श्री दिनेश गुप्ता का आज शनिवार 05 सितंबर को प्रथम बार आगमन पर पोरवाल समाज अध्यक्ष श्री कैलाश घाटिया काका के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र काला ने कहा कि आपने महासभा के सर्वोच्च पद पर जो दायित्व हमें दिया हम इस पर खरे उतरेंगे। सदस्यता अभियान से अधिक से अधिक समाजजनों को जोड़ना, समाज हर क्षेत्र में मजबूत हो हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए समय समय पर आपके सुझावों पर विचार किया जाएगा तथा समाज हित में निर्णय लेकर समाज का सर्वांगीण जो भी आवश्यक हो प्राथमिकता से किया जाएगा। आपने जो ऐतिहासिक जीत प्रदान कराई आप सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

महामंत्री श्री दिनेश चौधरी ने कहा कि स्व बापुलाल जी गुप्ता केवल सीतामऊ में समाज सुधार तथा व्यवस्था के लिए ही नहीं थे वे समाज के महासभा से लेकर सभी अंगों का प्रतिनिधित्व कर समाज को एक मजबूत सुत्र में बांधने वाले व्यक्तित्व के धनी थे।ऊनको और उनकी इस पवित्र कर्म भूमि को नमन करता हूं और आपने हमें जो जिम्मेदारी दी है उसके लिए ह्रदय से आभारी हैं।

कोषाध्यक्ष श्री दिनेश गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से एक एक कड़ी जोड़कर सांकल बनाकर हर किसी को बांध सकते हैं।एक कड़ी से कुछ नहीं हो सकता है वैसे ही समाज कि हर कड़ी स्थानीय नगर ग्राम से लेकर महासभा तक को जोड़ कर हम एक मजबूत सशक्त समाज बनाने का काम करेंगे जो सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक रूप से एक ताकत के रुप में उभरेगा।

स्वागत आभार समारोह और शिक्षक दिवस के अवसर पर समाज के तीन उपस्थित शिक्षक बंधुवर श्री शिवनारायण मुजावदिया श्री मुकेश कारा श्री सत्यनारायण घाटिया का फुल माला पहनाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ श्री राधेश्याम घाटिया, श्री बंशीलाल फरक्या श्री मांगीलाल डबकरा रमेश चंद्र डबकरा संरक्षक श्री मुकेश कारा अध्यक्ष श्री कैलाश घाटिया काका, कोषाध्यक्ष श्री बगदीराम उदिया युवा संगठन अध्यक्ष श्री दीपक घाटिया, घनश्याम कामरिया संजय सेठिया प्रकाश उदिया मनीष गुप्ता शिवनारायण सेठिया मुकेश घाटिया, किशोर रत्नावत चेतन काला मुकेश गुप्ता डॉ मदनलाल सेठिया, अशोक गुप्ता, रमेश सेठिया सेदरा सुरेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजजन जनों ने पदाधिकारीयों का फुल माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।अंत में आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतिनिधि घनश्याम कामरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}