पोरवाल समाज सुवासरा कि बैठक संपन्न, समाज के निर्वाचन कि अधिसुचना जारी,10 को नामांकन और 13 को होगा मतदान

पोरवाल समाज सुवासरा कि बैठक संपन्न, समाज के निर्वाचन कि अधिसुचना जारी,10 को नामांकन और 13 को होगा मतदान
सुवासरा। पोरवाल समाज सुवासरा कि वार्षिक साधारण सभा कि बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी निर्वाचन की प्रक्रिया एवं निर्वाचन कार्यक्रम को लेकर शनिवार, 5 सितंबर 2026 को सायं 05 बजे पोरवाल धर्मशाला, पुराने भवन, सुवासरा में निर्वाचन मंडल की आवश्यक बैठक सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।बैठक में आगामी निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में निर्वाचन नामावली के प्रथम प्रकाशन, नाम एवं मोबाइल नंबर में आवश्यक संशोधन, संयुक्त परिवार संबंधी प्रविष्टियों में सुधार तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए।
निर्वाचन मंडल द्वारा इस वर्ष अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष—इन तीन पदों के लिए निर्वाचन कराए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु नामांकन शुल्क 5,100 तथा सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु ₹2,100 निर्धारित किया गया है।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल एवं फॉर्म की जाँच 10 सितंबर 2026, नामांकन वापसी एवं वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 11 सितंबर 2026 को किया जाएगा। आवश्यकता होने पर 13 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के पश्चात मतगणना की जाएगी। मतदान एवं मतगणना का आयोजन पोरवाल परिणय रिसोर्ट, सुवासरा में होगा।
निर्वाचन मंडल ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता, सहयोग, आपसी सौहार्द एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए समाज की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने का आह्वान किया।



