राज्यस्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में पैरामाउंट एकेडमी की छात्रा कात्यानी झाला का चयन

राज्यस्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में पैरामाउंट एकेडमी की छात्रा कात्यानी झाला का चयन
सीतामऊ। पैरामाउंट एकेडमी, सीतामऊ की प्रतिभावान छात्रा कात्यानी झाला का चयन राज्यस्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 7 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक एमरोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में आयोजित की जाएगी।
छात्रा के राज्यस्तर पर चयन से विद्यालय परिवार एवं सीतामऊ विकासखंड में हर्ष का माहौल है। कात्यानी झाला ने अपनी प्रतिभा एवं मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
इस संबंध में जानकारी पैरामाउंट एकेडमी के मुख्य खेल शिक्षक संजय चौहान ने प्रदान की। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों में बेहतर प्रशिक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
कात्यानी झाला के राज्यस्तरीय चयन पर पैरामाउंट एकेडमी के संचालक अमित जैन, प्राचार्य डॉ. अविनाश उपाध्याय, मैनेजर पीयूष हरगोड़, विकासखंड प्रभारी नितेश मकवाना, सहप्रभारी बद्रीलाल बसेर सहित समस्त सीतामऊ विकासखंड के खेल शिक्षकों ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर पैरामाउंट एकेडमी के खेल शिक्षक यश हीवे, अरविंद सिंह एवं संजना तथा समस्त पैरामाउंट एकेडमी परिवार ने कात्यानी झाला को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



