आध्यात्ममंदसौरमंदसौर जिला

ईश्वर को प्रेम से पूजा अर्चना कर प्राप्त किया जा सकता है – स्वामी श्री सनिष्ठानंद जी महाराज

ईश्वर को प्रेम से पूजा अर्चना कर प्राप्त किया जा सकता है – स्वामी श्री सनिष्ठानंद जी महाराज

मंदसौर। श्री केशव सत्संग भवन खानपुरा में परम पूज्यपाद 1008 स्वामी श्री सनिष्ठानंद जी महाराज का  दिव्य चातुर्मास अध्यात्म सत्संग का भव्य आयोजन 29 जुलाई से 26 सितंबर तक किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन स्वामी जी द्वारा  प्रात: 8.30 से 10 बजे तक  शिव महापुराण के गूढ़ रहस्यों पर आधारित आध्यात्मिक प्रवचन दिये जा रहे है।
3 सितम्बर गुरूवार को धर्मसभा में श्री सनिष्ठानंद जी महाराज ने बताया कि हमें अपने ईश्वर इष्टदेव पर पूर्ण विश्वास रखना चाहिए ईश्वर के सहारे ही हम आगे बढते है, हम ईश्वर या अपने ईष्ट देव को प्रेम से पूजा अर्चना कर प्राप्त कर सकते है आपने बताया कि प्रेम और सद्व्यहार ऐसी चीज है जिससे हम किसी का भी अपना बना सकते है वही क्रोध और दुर्व्यहार से हम अपनों को भी दूर कर देते है। स्वामी जी ने बताया कि हमें भय मुक्त होकर खुले मन से भगवान का जप करना चाहिए उनकी भक्ति करना चाहिए। हम भगवान के जिस भी रूप की पूजा करते है उसकी पूजा हमे करना चाहिए और एक बात मन से निकाल देना चाहिए कि भगवान ईष्ट देव कभी हमारा बुरा करते है भगवान तो हमे बुरे समय से बाहर निकालते है। आपने बताया कि शुद्ध और पवित्र मन से ईश्वर का जप करना चाहिए मन में मलिनता रखकर ईश्वर का जप नहीं किया जा सकता है। हम भगवान का चिंतन करते है जो भगवान हमें मुक्ति प्रदान कर देते है।

आज मनेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
केशव सत्संग भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीशचंद्र सेठिया ने बताया कि आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर केशव सत्संग भवन खानपुरा में रात्रि 10.30 बजे से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव प्रतिवर्षानुसार मनाया जायेगा जिसमे हम सभी को स्वामी श्री सनिष्ठानंद जी महाराज  का सानिध्य प्राप्त होगा। केशव सत्संग भवन ट्रस्ट ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का निवेदन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}