पिपलियामंडी पुलिस की सक्रियता से पिपलियामंडी के व्यापारी की 136.85 क्विंटल लहसुन की हेरा-फेरी करने में शामिल आरोपी को किया गिरफ्तार

पिपलियामंडी पुलिस की सक्रियता से पिपलियामंडी के व्यापारी की 136.85 क्विंटल लहसुन की हेरा-फेरी करने में शामिल आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल किया गया आयशर ट्रक व लहसुन की हेरा-फेरी कर अर्जित की गयी राशि 8,72,810/- रुपये को जप्त किया गया।
पिपलियामंडी – पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना द्वारा सभी थानों को अपराध पतारसी व आरोपीयों की धरपकड़ कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री तेर सिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मल्हारगढ़ श्री पिन्टु कुमार बघेल के निर्देशन में निरी. विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी उनि रितेश डामोर व पुलिस टीम द्वारा कृषि मंडी पिपलियामंडी के व्यापारी की 136.85 क्विंटल लहसुन की हेरा-फेरी कर अमानत में खयानत करने में शामिल आरोपी ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर लहसुन की हेरा-फेरी कर प्राप्त राशि की बरामदगी की गयी व आरोपीयों द्वारा ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल किये गये ट्रक को जप्त किया गया।
25.08.26 को कृषि मंडी व्यापारी फरियादी लोकेश पिता शंकरलाल जी हरजानी निवासी पिपलियामण्डी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट की गई की फरियादी ने गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी धुपगुडी (पश्चित बंगाल) से 432 बेग लहसून कुल वजन 136 क्लिंटल 85 किलोग्राम का आर्डर मिला जिसे डीलिवर करने के लिए आसाम बंगाल एम डी रोड लाईन्स मंदसौर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से एक ट्रक मंगवाया जो दिनांक 23.08.26 को उक्त ट्रांसपोर्ट के जरिये एक आईशर ट्रक रजिस्ट्रेशन क्रमांक HR39G8686 मेरी फर्म पर आया था जिसमे ड्रायवर दिनेश पिता जोगिंदर सिंह निवासी लुडास, हिसार हरियाणा तथा उसके साथ मे अकबर अंसारी थे, जिनको लहसुन डिलीवर करने के लिये ट्रक में लोड कर रवाना किया गया लेकिन उनके द्वारा लहसुन की डिलीवरी नही करते हुये लहसुन की हेरा-फेरी कर अमानत में खयानत की गयी। रिपोर्ट पर थाना पिपलियामंडी पर अपराध क्रमांक 256/2026 धारा 316(3) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
उक्त अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात से ही थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा पतारसी हेतु मुखबिरो को सक्रिय किया गया तथा लगातार प्रयत्न करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये व सायबर सेल से तकनीकी सहायता भी ली गयी । अनुसंधान के दौरान ज्ञात हुआ कि लहसुन की हेरा-फेरी में आरोपीयो द्वारा ट्रक पर HR39G8686 नंबर की फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा सायबर सेल व अन्य तकनीकी साक्ष्य संकलन कर ट्रक का असल नंबर MP09BM4221 ज्ञात कर दिनांक 31.08.2026 को मुखबीर सुचना पर से आयशर ट्रक मालिक आरोपी जफर पिता हुसैन खान उम्र 41 साल निवासी मदारी पुरा की चाल, परदेशीपुरा इंदौर थाना परदेशीपुरा जिला इंदौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रकरण में 136.85 क्विंटल लहसुन की हेरा-फेरी कर अर्जित की गयी राशि 8,72,810 रुपये व लहसुन ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल किया गया आयशर ट्रक क्रमांक MP09BM4221 को जप्त किया गया। प्रकरण में शेष फरार आरोपीगणों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी –1. जफर पिता हुसैन खान उम्र 41 साल निवासी मदारी पुरा की चाल, परदेशीपुरा इंदौर थाना परदेशीपुरा जिला इंदौर (म.प्र.)
फरार आरोपी –1. दिनेश सिंह पिता जोगिंदर सिंह निवासी लुडास हरियाणा
2.अकबर पिता शाहीद अंसारी निवासी परदेशीपुरा इंदौर (म.प्र.)
3. शाहीद अंसारी निवासी परदेशी पुरा इंदौर (म.प्र.)
जप्त मश्रुकाः- नगदी- 8,72,810/- रुपये व आयशर ट्रक क्रमांक MP09BM4221 कीमति करीबन 15 लाख रुपये।
पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने, उनि रितेश डामोर चौकी प्रभारी पिपलियामंडी, प्रआर प्रभुलाल पाटीदार, आर नागेश्वर पाटीदार, आर पवन सिंह बोराना, आर रिंकु सिंह, आर भुपेन्द्र सिंह चौहान व सायबर सेल टीम मंदसौर की सराहनिय भूमिका रही ।



