भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधि गणों सहित समाज सेवकों को राखी बांध कर मनाया रक्षाबंधन पर्व

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधि गणों सहित समाज सेवकों को राखी बांध कर मनाया रक्षाबंधन पर्व
सीतामऊ। रक्षाबंधन पर्व पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों समाजसेवकों सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारीयों को राखी बांधकर रक्षा बंधन पर्व मनाया।महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राधा सोनी के साथ महिलाओं ने वीर सैनिकों के लिए राखी बनाने कर उन्हें प्रेषित किया गया। इसके पश्चात राखी बांधने के आयोजन का शुभारंभ करते हुए सर्व प्रथम भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ राजमल सेठिया सहित जनप्रतिनिधि गण समाज सेवकों को उनके घर कार्यालय पहुंच कर राखी बांध कर रक्षा बंधन पर्व मनाया गया।
इसी क्रम में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सीतामऊ पुलिस थाने में अनोखा नजारा देखने को मिला भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों ने एसडीओपी दिनेश प्रजापति एवं थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति को राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र व सुरक्षा की कामना की। पुलिस अधिकारियों ने भी सभी बहनों को रक्षा का वचन दिया ।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति एवं जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष राधा सोनी, मंडल अध्यक्ष साधना मेहता, मंडल उपाध्यक्ष सुमित्रा बैरागी, मंडल मंत्री मेघा शर्मा एवं पार्षद माया चावड़ा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहीं महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर भी त्योहारों पर समाज की सुरक्षा में तैनात रहते हैं ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन मनाना सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक है.!



