गरोठमंदसौर जिला

राहगीर अभियान 2.0 की शुरुआत, गरोठ उपखंड में अतिक्रमणमुक्त होंगे रास्ते

राहगीर अभियान 2.0 की शुरुआत, गरोठ उपखंड में अतिक्रमणमुक्त होंगे रास्ते

गरोठ। कलेक्टर दिव्यांक सिंह के मार्गदर्शन में गरोठ उपखंड में “राहगीर अभियान 2.0” का शुभारंभ किया गया। उपखंड की तहसील गरोठ, शामगढ़ और भानपुरा में अप्रैल माह में चलाए गए राहगीर अभियान की सफलता के बाद अब अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। एसडीएम राहुल चौहान ने अभियान का शुभारंभ करते हुए तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं समस्त पटवारियों की जनपद पंचायत गरोठ के सभा कक्ष में बैठक ली। बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों को अभियान के तहत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।अभियान के दूसरे चरण में शेष बचे रास्तों को अतिक्रमणमुक्त कराने के साथ ही ऐसे रास्तों को चिह्नित किया जाएगा, जिनका राजस्व रिकॉर्ड में उल्लेख नहीं है। इन रास्तों को खसरा, नक्शे और निस्तार पत्रक में दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान के दौरान मौके पर जाकर रास्तों की स्थिति का निरीक्षण करें और राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}