समाज को नई दिशा देने का काम करेगी राव गंधर्व सामाजिक कल्याण सेवा समिति

मंदसौर। राव गंधर्व सामाजिक कल्याण सेवा समिति की बैठक आज देव डूंगरी मंदिर पर आयोजित की गई। जिसमें सभी सदस्यों की सहमति पर अगले माह प्रतिभा सम्मान समारोह एवं जिला सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही युवाओं को कैरियर गाइडेंस के लिए भी चर्चा की गई। समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए गठित समिति निरंतर प्रयासरत है। बैठक के पश्चात मंदिर परिसर पर फलदार पौधे लगाए गए। बैठक में अपने विचार रखते हुए मांगीलाल असवार अरनोद ने बताया कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे आयोजन हमें करने होंगे।हरिओम गंधर्व भूनियाखेड़ी मंदसौर ने बताया कि समिति द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन,प्रतिभा सम्मान समारोह
आयोजित करना है। जिससे युवाओं को प्रेरणा मिले। राजेंद्र गुरवा मोकड़ी ने कहा कि समिति को अपने उद्देश्य स्पष्ट कर गांव-गांव में लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है।
जितेंद्र गंधर्व हाड़ी पिपलिया ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ ही मातृशक्ति को आगे लाने के लिए भी हमें प्रयास करने होंगे। अनीता गंधर्व ने कहा कि समाज में अधिकांश युवाओं को समिति से जोड़ना होगा। अभिषेक गंधर्व ने कहा कि समिति में एकता दिखना चाहिए। शिवनारायण गंधर्व बागरेड ने कहा की परिवार गरीब परिवारों के लिए हमें आर्थिक सहायता भी करना चाहिए। अर्जुन गंधर्व धतुरिया ने कहा कि जिला स्तरिय सम्मान समारोह से समाज को एक नई दिशा मिलेगी। भगवतीलाल कंडारा दलावदा ने कहा कि समिति को अपने उद्देश्यों पर कार् करते हुए आगे बढ़ना होगा। दुर्गाशंकर गंधर्व खेरमालीया ने कहा कि समाज हित में समिति श्रेष्ठ कार्य कर रही हैं। बबलू गंधर्व पानपुर ने कहा कि समिति को एक नई सोच के साथ आगे ले जाने की आवश्यकता है। बालकृष्ण खींची भरमपूरा ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रम में भी समिति को आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है।आशीष जागा कुंताखेड़ी ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ ही समाज के कार्यक्रमों में भी युवाओं को आगे लाने की आवश्यकता है।राकेश असवार चिरमालिया ने कहा की समिति को आर्थिक सहयोग भी सभी को करना होगा। रमेश गंधर्व नेतावली,
धारना गंधर्व भुनियाखेड़ी,सुनीता गंधर्व, रजनी गंधर्व बागरेड ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इसके पश्चात देव डूंगरी माताजी पर पौधारोपण किया गया। बैठक में जिला सम्मेलन हेतु सभी के सहयोग से एक लाख ग्यारह हजार की सहयोग निधि सदस्यों द्वारा एकत्रित की गई। साथ ही सभी सदस्यों से सहयोग करने की अपील भी समिति द्वारा की गई।



