शामगढ़मंदसौर जिला

शामगढ़ में महिला मोर्चा का रक्षाबंधन विशेष: सरहद के वीरों के लिए बनाई राखियां, पुलिस भाइयों को बांधा रक्षासूत्र

शामगढ़ में महिला मोर्चा का रक्षाबंधन विशेष: सरहद के वीरों के लिए बनाई राखियां, पुलिस भाइयों को बांधा रक्षासूत्र

शामगढ़, 31 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शामगढ़ मंडल द्वारा एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की यशस्वी जिला अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती प्रियंका जी गोस्वामी के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता कृष्णकांत रत्नावत का भी मोर्चे की बहनों द्वारा सम्मान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी बहनों ने देश की सरहद पर तैनात हमारे वीर सैनिक भाइयों के लिए अपने हाथों से प्रेम और सम्मान के साथ राखियां बनाईं। यह राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि एक बहन की अपने भाई की लंबी उम्र और सुरक्षा की प्रार्थना है। सभी राखियां शीघ्र ही सरहद पर भेजी जाएंगी।

तत्पश्चात महिला मोर्चा की बहनें पुलिस थाना शामगढ़ पहुंचीं, जहाँ एडिशनल एसपी श्री दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी श्री कपिल सौराष्ट्रीय एवं उपस्थित समस्त पुलिस भाइयों को रक्षासूत्र बांधकर शुभकामनाएं दीं और नगर की सुरक्षा हेतु आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्रीमती दुर्गा सिसोदिया, श्रीमती मंजू रत्नावत, श्रीमती मधुबाला जैन, श्रीमती बीना जैन, श्रीमती ललिता काला, श्रीमती कविता गुप्ता, श्रीमती रुचि उदिया, श्रीमती कौशल्या मुजावदिया, श्रीमती संगीता मुजावदिया, श्रीमती शीतल रत्नावत, श्रीमती कला रत्नावत, श्रीमती मोना मुजावदिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

–00–

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}