पैरामाउंट एकेडमी सीतामऊ के खिलाडीयो में संभाग में किया प्रदर्शन

पैरामाउंट एकेडमी सीतामऊ के खिलाडीयो में संभाग में किया प्रदर्शन
सीतामऊ। स्कूल गेम्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित शालेय संभाग स्तरीय बालक/बालिका रायफल शूटिंग प्रतियोगिता उज्जैन के इंटरनेशनल बंसल स्कूल मे आयोजित हुई जिसमें सीतामऊ नगर में खेलो के क्षेत्र मे अग्रणी संस्था पैरामाउंट एकेडमी के छात्र दक्षराज सिंह छात्रा कु कत्यानी झाला , कु लक्षिका चावड़ा प्रदर्शन किया यह प्रतियोगिता दिनांक 31/08/2026 आयोजित हुई इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विकासखंड प्रभारी नीतेश मकवाना सह प्रभारी बद्रीलाल बसेर पैरामाउंट एकेडमी संचालक अमित जैन, प्राचार्य डॉ अविनाश उपाध्याय विद्यालय खेल शिक्षक यश हिवे ,अरविंद सिंह , कु संजना सीतामऊ क्षेत्र के खेल शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय खेल शिक्षक संजय चौहान द्वारा दी गई।



