मल्हारगढ़मंदसौर जिला

दो सांडों की बीच सड़क पर लड़ाई, वाहन चालकों व राहगीरों की बढ़ी परेशानी, बड़ी घटना की आशंका..?

दो सांडों की बीच सड़क पर लड़ाई, वाहन चालकों व राहगीरों की बढ़ी परेशानी, बड़ी घटना की आशंका..?

पिपलियामंडी। नगर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। पिपलियामंडी चौपाटी मार्ग पर अजय टॉकीज के समीप बीच सड़क पर दो सांड आपस में लड़ते नजर आए। इस दौरान सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों सहित राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों सांड काफी देर तक सड़क पर ही आपस में भिड़ते रहे। यदि लड़ाई के दौरान कोई राहगीर या वाहन चालक उनकी चपेट में आ जाता तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी। हालांकि स्थानीय रहवासियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों सांडों को वहां से भगाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो उपलब्ध करवाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान की अपील की है। नगर में मुख्य मार्गों पर आवारा गौवंश एवं सांडों की आवाजाही से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय नागरिकों ने जिम्मेदारों से मांग की है कि समय रहते इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देकर उचित व्यवस्था की जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

मामला पिपलियामंडी चौपाटी मार्ग स्थित अजय टॉकीज के समीप का बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}