मध्यप्रदेशरतलाम

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 29 अगस्त 2026 शनिवार

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर 29 अगस्त को अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में होगा आयोजित

मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव बालाघाट जिले में करेंगे द्वितीय जनविश्वास दौरा

प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किए जा रहे ‘‘मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम’’ के तहत इस सप्ताह 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व के शासकीय अवकाश के कारण शिविर का आयोजन शनिवार, 29 अगस्त 2026 को अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में प्रातः 11 बजे किया जाएगा।

बालाघाट जिले में मुख्यमंत्री का द्वितीय जनविश्वास दौरा

29 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बालाघाट जिले में द्वितीय जनविश्वास दौरा प्रस्तावित है। इसी के दृष्टिगत रतलाम जिले में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में स्थानीय स्तर पर नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण की कार्यवाही की जाएगी।

जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहेंगे उपस्थित

अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में आयोजित शिविर में मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप, जिले के विधायकगण, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, कलेक्टर, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, महापौर परिषद के सदस्य, पार्षदगण सहित नगर पालिक निगम रतलाम एवं विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

शिकायतों के त्वरित निराकरण पर रहेगा जोर

शिविर में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं की समीक्षा कर उनके निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों पर शासन के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।

===========

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खाचरौद हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत,

लाड़ली बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को चिरोला घाट आश्रम, खाचरौद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खाचरौद हेलीपेड पहुंचे। हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

इस अवसर पर लाड़ली बहना माया पिलिया एवं मनीषा शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी दोनों बहनों का आत्मीयता से अभिवादन स्वीकार किया।

 

मुख्यमंत्री के स्वागत के अवसर पर खाचरौद विधायक श्री तेज बहादुर सिंह, जनपद अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज सिंह पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्री गोविन्द भरावा, श्री राजेश धाकड़, श्री राकेश यादव, श्री हरजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}