नीमचमध्यप्रदेश

श्री 1008 कल्लाजी राठौड़ का महा जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया, सावन नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

नीमच

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 128;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

सावन

ग्राम सावन स्थित काली कल्याण धाम में श्री 1008 कल्लाजी राठौड़ का महा जन्मोत्सव गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत बुधवार शाम भव्य भजन संध्या हुई, जबकि गुरुवार को जन्मोत्सव के अवसर पर काली कल्याण धाम से विशाल एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;
शोभायात्रा में दिल्ली की आकर्षक झांकियां, राजस्थानी नृत्य, नगाड़े, काबरा माता एवं भेरूजी की झांकी, शिव अघोरी नृत्य, कच्ची घोड़ी, जय हिंद बैंड और पंजाबी ढोल सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। शोभायात्रा सावन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए।

भजन संध्या में देर रात तक बही भक्ति की रसधार

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 128;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;
जन्मोत्सव के एक दिन पूर्व 19 अगस्त की शाम बिस भुजा माता मंदिर प्रांगण, सावन में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें लक्ष्मण जी बापू, भेरूलाल जी राव, रेखा जी शर्मा एवं विनोद जी राजोरा ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे और पूरा परिसर भक्तिरस से सराबोर रहा।

महाआरती के बाद हुआ प्रसादी वितरण

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;
शोभायात्रा के काली कल्याण धाम पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ महाआरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया।

आयोजन को सफल बनाने में काली कल्याण धाम समिति, गादी सेवक प्रवीण प्रजापति सहित समिति के सदस्यों एवं भक्तगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और राजस्थान की लोक-सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}