मंदसौर जिलासीतामऊ

पूर्व प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा स्व राजीव गांधी कि जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में उन्हें नमन कर, गौ सेवा कि गई 

पूर्व प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा स्व राजीव गांधी कि जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में उन्हें नमन कर, गौ सेवा कि गई 

सीतामऊ ।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीतामऊ के नेतृत्व में भारत के महान नेता, पूर्व प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के लिए एकत्रित हुए।

राजीव गांधी जी मानते थे कि भारत का भविष्य उसके युवा, उसकी शिक्षा, उसकी वैज्ञानिक सोच और उसकी आधुनिक तकनीक में है। उन्होंने देश को नई तकनीक, कंप्यूटर और संचार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। आज भारत जिस तकनीकी और डिजिटल युग में खड़ा है, उसमें राजीव गांधी जी की दूरदर्शी सोच को याद करना स्वाभाविक उन्होंने पंचायती राज और सत्ता के विकेंद्रीकरण को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की। उनका विश्वास था कि लोकतंत्र केवल दिल्ली और भोपाल तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि गांव के आम आदमी तक उसकी भागीदारी और अधिकार पहुंचने चाहिए
इस अवसर पर सीतामऊ ब्लॉक अध्यक्ष हनुमंत सिंह राठौर, वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह पवार, रामेश्वर जामलिया, जिला महासचिव सुरेश पाटीदार, सीतामऊ ब्लॉक कोषाध्यक्ष श्री रमेशचंद्र मालवीया, पृथ्वी पाल सिंह लावरी, पवन शर्मा, लक्ष्मण सिंह डाबड़ी, ब्लॉक उपाध्यक्ष बबलू पाटीदार, किशोर सिंह भाटी,संग्राम सिंह, महुआ सरपंच रघुनंदन सिंह, तेजपाल सिंह, मंडलम अध्यक्ष गण राहुल बंबोरिया, दीपू सेन, रण सिंह भाटी, श्याम बाबू शर्मा,मुकेश सूर्यवंशी, शिव सिंह गुर्जर, रामनारायण,शिवनारायण पाटीदार,धर्मेंद्र शर्मा, प्रतीक गिरोठिया, प्रकाश सूर्यवंशी, भंवरलाल जाट,शैलेंद्र सिंह करनडिया, मंगल डबकरा, महिपाल सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह भाटी, शिवनारायण सोलंकी, जुझार लाल सूर्यवंशी, शिवलाल भाटी राम खेड़ी, लक्ष्मण, आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}