कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने पिपलियामंडी स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने पिपलियामंडी स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
पिपलियामंडी: नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने शुक्रवार को पिपलियामंडी स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड की साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, बग़ीचे एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड की सराहना की तथा संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और आवश्यक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। यहाँ वृक्षारोपण भी किया गया,
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सुनील देवरिया ने कलेक्टर का नगर परिषद की ओर से मोमेंटो (प्रतीक चिन्ह) भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, जनपद पंचायत मल्हारगढ़ के सीईओ निर्देशक शर्मा, नगर परिषद सीएमओ प्रवीण सेन, सहायक यंत्री शशांक रमन, इंजीनियर राजेश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



