गरोठमंदसौर जिला

घर-घर दस्तक अभियान से तेज हुई विकास की रफ्तार, नपं अध्यक्ष सेठिया ने दूसरे दिन भी वार्डों का किया औचक निरीक्षण

घर-घर दस्तक अभियान से तेज हुई विकास की रफ्तार, नपं अध्यक्ष सेठिया ने दूसरे दिन भी वार्डों का किया औचक निरीक्षण

प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लिया जायजा

— सतीश शर्मा

गरोठ। नगर में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा “घर-घर दस्तक अभियान” लगातार जारी है। अभियान के तहत 22 जुलाई 2026 को वार्ड क्रमांक 2, 11 एवं 14 की विभिन्न कॉलोनियों तथा मुख्य मार्गों का औचक निरीक्षण किया गया।

अभियान का नेतृत्व कर रहे नपं अध्यक्ष राजेश सेठिया ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया तथा हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) गिरीश शर्मा, नगर परिषद के इंजीनियर तथा विभिन्न विभागों के प्रभारी अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 14 स्थित पथवारिया रोड पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लगभग 40 पट्टे आवासीय भूखंडों पर आवास निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया। हितग्राहियों ने बताया कि योजना के माध्यम से उन्हें अपना पक्का घर बनाने का अवसर मिला है। हितग्राहियों ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना ने उनके अपने घर का सपना साकार किया है।

राजेश सेठिया ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ बिना किसी अनावश्यक विलंब के मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है, और इसके लिए नियमित मैदानी निरीक्षण जारी रहेंगे।

नगरवासियों ने भी अभियान के दौरान राजेश सेठिया से विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में लगातार हो रहे निरीक्षण और जनसंपर्क को सकारात्मक पहल बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे विकास कार्यों में और गति आएगी तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होगा।

“घर-घर दस्तक अभियान” के माध्यम से विकास कार्यों की सतत निगरानी, हितग्राहियों से सीधा संवाद और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की पहल नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है, कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की संयुक्त मौजूदगी से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ रही है, तथा विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}