मंदसौरमंदसौर जिलाराजनीति
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चंदवासा, जमुनिया एवं बर्डिया अमरा में पंचायत कमेटियो की बैठक हुई

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चंदवासा, जमुनिया एवं बर्डिया अमरा में पंचायत कमेटियो की बैठक हुई
मंदसौर । कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला प्रभारी श्री सदाशिव यादव एवं जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह गुर्जर की उपस्थित में चंदवासा, जमुनिया एवं बर्डिया अमरा में पंचायत कमेटियो की बैठक हुई । इस बैठक के दौरान पंचायत कमेटियों का सत्यापन भी किया गया । इसके साथ ही कांग्रेसजनो से संवाद कर संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया ।
इस अवसर पर जिला प्रभारी श्री सदाशिव यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार हर मुद्दे पर विफल हो गई है । इससे जनआक्रोश बढ रहा है । उन्होने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे जनहितैषी मुद्दो पर काम करे । संगठन को मजबुत करने का संकल्प ले । उन्होने कहा कि आगामी चुनाव संगठन के आधार पर लडे जाएंगे । उन्होने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत हमारे समर्पित कार्यकर्ता है । उनके विश्वास, मेहनत और एकजुटता के बल पर संगठन को नई उर्जा और नई दिशा देने का काम किया जा रहा है ।अतएव प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन का पालन करे । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह गुर्जर ने कहा कि मंदसौर जिले में लगातार जनहितेषी मुद्दो पर लडाई लडी जा रही है । उन्होने कहा कि भाजपा ने लोकतंात्र्ािक मुल्यों का हनन किया है । उसका संविधान में विश्वास नही है । अतएव कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुटता से लडाई लडना होगी । जिला कांग्रेस के संगठन महासचिव अजय लोढा ने कहा कि मंदसौर जिले में कांग्रेस संगठन का व्यापक विस्तार हुआ है । इससे संगठन में नई उर्जा का संचार हुआ है । जमीनी स्तर पर कांग्रेसजन सक्रियता से काम कर रहे है ।
इस अवसर पर शामगढ ब्लाक अध्यक्ष किशोरसिंह, मेलखेडा ब्लाक अध्यक्ष सुरेश धाकड, गरोठ ब्लाक अध्यक्ष महेश पाटीदार, भानपुरा ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्रसिंह हाडा, जिला उपाध्यक्ष तुफानसिंह सिसौदिया, सलीम अफगानी, जिला कांग्रेस के महासचिव सुरेश पाटीदार, श्यामसिंह चौहान, भुवानीशंकर धाकड, सुभाष बागडी, करणसिंह रावत, जिला प्रवक्ता प्रवीण मंागरिया, सोश्यल मीडिया प्रभारी पंकज मुजावदिया, जनपद अध्यक्ष विजय पाटीदार, भानपुरा नगर परिषद अध्यक्ष शिव भानपिया, जिला सचिव राकेश संघवी, मुकेश पाटीदार, किशनसिंह चौहान, शामगढ नगर अध्यक्ष डॉ.शोकत मंसुरी, जगदीश मेहता, जिला पंचायत सदस्य रिंकेश डबकरा, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश पटेल, अजा विभाग के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल सिसौदिया, जगदीश मेहता आदि उपस्थित रहे ।



