मंदसौर जिलासीतामऊ

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर श्रीराम विद्यालय में कौशल विकास व्याख्यान एवं पौधारोपण किया

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर श्रीराम विद्यालय में कौशल विकास व्याख्यान एवं पौधारोपण किया

सीतामऊ । विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर NCC ग्रुप हेडक्वाटर इन्दौर के निर्देशानुसार 5 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी मंदसौर के कमान अधिकारी कर्नल सुनील चिकोरड़े के नेतृत्व में श्रीराम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतामऊ( ट्रुप नंबर 187) में  NCC के पूर्व व वर्तमान छात्र सैनिकों के लिए आधुनिक कैरियर के लिए जरूरी बदलते कौशल  विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया । जिसमें संस्था के प्राचार्य श्री रंजन कुमार पाण्डेय और वरिष्ठ शिक्षक श्री राजीव त्रिपाठी द्वारा आज के समय के लिए आवश्यक विभिन्न कौशलों के बारे में जानकारी दी गई तथा छात्र सैनिकों को अपनी स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया गया । व्याख्यान के पश्चात् छात्र सैनिको ने पौधा रोपण भी किया । इस अवसर पर श्रीराम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य रंजन कुमार पांडे वरिष्ठ शिक्षक राजीव त्रिपाठी एवं एनसीसी अधिकारी शैलेंद्र जैन उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}