पर्यावरणमंदसौर जिलाशामगढ़

पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का उत्सव नहीं, इसे जीवनशैली बनाएं: नपा अध्यक्ष कविता यादव

पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का उत्सव नहीं, इसे जीवनशैली बनाएं: नपा अध्यक्ष कविता यादव

शामगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आज स्थानीय महाराणा प्रताप गार्डन में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि

“सांसें हो रही हैं कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम”। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करें, प्रदूषण मिटाने का संकल्प लें और नदियों-तालाबों को बचाकर धरती को पुनः स्वर्ग बनाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रकृति की रक्षा ही मानव जाति की सच्ची सुरक्षा है और आज जागरूक होकर ही हम आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। सभी ने पर्यावरण को बचाने तथा उसकी सुरक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर सीएमओ सुरेश कुमार यादव अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू भाई नरेंद्र यादव एल्डरमैन मुकेश दानगढ़ विशाल शर्मा राजू खाती पटेल पार्षद प्रतिनिधि नवीन फरक्या दीपक जांगड़े गोपाल जोशी स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर मनोज चौधरी हेमंत भैया नपा इंजीनियर शिविका श्रीवास्तव धर्मेंद्र उपाध्याय पिंटू चौहान बृजेश टेटवार जानकी पांडे मनोज शर्मा व जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}