घटनानीमचमध्यप्रदेश

दर्दनाक हादसा: छत की पट्टियां टूटकर गिरीं,मां-बेटे की मलबे में दबने से मौत

घटना को लेकर नीमच जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के द्वारा 9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई

सिंगोली में देर रात्रि एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया मकान की छत की पट्टियां अचानक भरभराकर गिरने से घर के अंदर सौ रहे युवा निलेश धनोतिया एवं उनकी मां सोसरबाई धनोतिया मलबे में दबने से मौत हो गई

मध्य प्रदेश के नीमच से हमारे खाध्योत संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार नीमच जिले के सिंगोली नगर में देर रात्रि एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। मकान की छत की पट्टियां अचानक भरभराकर गिरने से युवा निलेश धनोतिया एवं उनकी मां सोसरबाई धनोतिया मलबे में दब गए। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मां-बेटे की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा मकान की छत की पट्टियां टूटने से हुआ। सूचना पर नीमच जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा केनिर्देशानुसार एसडीएम जावद द्वारा गत रात्रि मैं तेज बारिश एवं तेज हवा के कारण सिंगोली में एक मकान की छत गिर जाने से उसमें दबने से मां बेटे की मृत्यु हो जाने पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार के वारिस रवि पिता प्रभु लाल जैन निवासी सिंगोली को राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6/4 के तहत 9 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृति का प्रकरण तैयार किया गया है।एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी नाहर ने बताया कि सिंगोली में गत रात्रि में एक मकान की छत गिर जाने से मां सौसर बाई एवं बेटे निलेश की मलबे में दबने की घटना के कारण मृत्यु हो जाने पर प्रशासन द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6,(4) के तहत दो पीड़ितों की मृत्यु हो जाने पर 8 लाख रुपए,एवं मकान क्षतिग्रस्त हो जानेपर वारिस रवि प्रभु लाल जैन को एक लाख इस तरह कुल 9लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की जा रही है।प्रशासन एवं पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}