मध्यप्रदेशरतलाम

रतलाम में एक माह तक रुके पांच चीनी नागरिक: पुलिस को नहीं दी जानकारी, होटल संचालक व मैनेजर के खिलाफ केस

रतलाम में एक माह तक रुके पांच चीनी नागरिक: पुलिस को नहीं दी जानकारी, होटल संचालक व मैनेजर के खिलाफ केस

 

रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में विदेशी नागरिकों के ठहरने की जानकारी छिपाने पर होटल अजंता पैलेस के संचालक और मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। होटल प्रबंधन ने स्थापित नियमों का उल्लंघन करते हुए विदेशी नागरिकों की सूचना निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन ‘सी-फॉर्म’ (C-Form) के माध्यम से अपलोड नहीं की थी। इसके साथ ही स्थानीय थाने या एसपी ऑफिस को भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई।

स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन ने बताया कि एसपी ऑफिस से प्राप्त एक पत्र के आधार पर इस मामले की जांच की गई थी। जांच में सामने आया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित होटल अजंता पैलेस में दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच चार चीनी नागरिक रुके थे। ये सभी बिजनेस वीजा पर भारत आए थे और यहां मशीनरी से जुड़े किसी कार्य के सिलसिले में ठहरे हुए थे।

इस मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस ने होटल संचालक डॉ. सुभाष अग्रवाल (निवासी पैलेस रोड, रतलाम) और होटल मैनेजर शिवसिंह राठौर (निवासी अजंता होटल परिसर, रतलाम) के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों ने विदेशी नागरिकों की जानकारी देने की निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}