सान्दीपनि विद्यालय मे समर कैम्प का आयोजन

सान्दीपनि विद्यालय मे समर कैम्प का आयोजन
संवाददाता- सतीश शर्मा
गरोठ– प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी *सान्दीपनि विद्यालय गरोठ* जिला-मंदसौर मे 1 मई से प्रारंभ हुए *समर कैम्प* का आज 31 मई को समापन हुआ।
समर कैम्प के प्रारंभ मे विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार व्यास ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन-अर्चन किया।
समर कैम्प प्रभारी समता मालवीय, पुष्कर पाटीदार और रेखा पाटीदार तथा विद्यालय स्टाफ सदस्यगण और कक्षा 6टी से 12वी मे से चयनित 50 विद्यार्थी कार्यक्रम मे उपस्थित हुए।
एक माह तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक प्राचार्य महोदय के मार्गदर्शन मे समर कैम्प प्रभारीगण द्वारा चयनित विद्यार्थियो को विभिन्न शैक्षणिकोत्तर गतिविधियो यथा- *आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राइंग एवं पेन्टिंग, मेहन्दी बनाना,गायन, वाद्य यंत्र बजाना आदि* गतिविधियो मे दक्ष किया।
प्रतिभागियो को उत्साहित करने के लिए समर कैम्प मे प्रति सप्ताह प्रतियोगिता आयोजित कर पारितोषिक प्रदान किए गए।
समर कैम्प के समापन अवसर पर आज विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार व्यास,सभी चयनित विद्यार्थियो और समर कैम्प प्रभारीगण समता मालवीय, पुष्कर पाटीदार और रेखा पाटीदार ने मन्दसौर स्थित भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए।
कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के शिक्षक जितेन्द्र गोयल ने दी।



