मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ तालाब सीमांकन नक्शे को लेकर नप. सभापति के पत्र – मांग पर जिला प्रशासन ने किया आदेश जारी

सीतामऊ तालाब सीमांकन नक्शे को लेकर नप. सभापति के पत्र – मांग पर जिला प्रशासन ने किया आदेश जारी

सीतामऊ – नगर के तालाब जलाशयों के संरक्षण हेतु एवं सम्पूर्ण क्षेत्रफल के सीमांकन नवीन नक्शा बनाने की मांग को लेकर, सीतामऊ नगर परिषद् सभापति पार्षद विवेक सोनगरा के द्वारा मंदसौर जिला कलेक्टर के नाम जिला अपर कलेक्टर एकता जयसवाल एवं जिला भू- विभाग अधिकारी, सीतामऊ तहसीलदार अधिकारी को पत्र प्रेषित एवं प्रत्यक्ष चर्चा कर जनहित में तालाब सीमांकन की मांग की गई थी, उक्त पत्र क्रमांक 30/ 2026 दिनांक 07/04/2026 के संदर्भ में जिला भू विभाग अधिकारी एवं सीतामऊ तहसीलदार अधिकारी मोहित सीनम द्वारा स्वीकृति आदेश जारी किया गया एवं पटवारी को पत्र संदर्भ में आवश्यक कार्यवाही हेतु कहा गया, उक्त संदर्भ में जनप्रतिनिधि विवेक सोनगरा ने बताया कि अधिकारियों एवं पटवारी से उनकी बात हुई जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उन्हें बताया गया कि रोवर मशीन के द्वारा ही तालाब के सम्पूर्ण क्षेत्रफल का सीमांकन कार्य होगा, उक्त संदर्भ में सीमांकन रोवर मशीन सीतामऊ लाने हेतु सीतामऊ तहसीलदार अधिकारी कार्यालय से भू – विभाग अधिकारी को पत्र भेज दिया गया है, एवं रोवर मशीन आने पर अतिशीघ्र प्रशासनिक दल गठित होकर कर नियमानुसार तालाब के सम्पूर्ण क्षेत्रफल का सीमांकन एवं नवीन नक्शा बनाने की कार्यवाही की जाएगी, एवं उक्त संदर्भ में सीतामऊ नगर परिषद् के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को तालाब सीमांकन के समय आवश्यक स्थानों पर सीमांकन चिन्ह, तार फेंसिंग चुना लाइनिंग एवं नप. प्रशासनिक दल भी गठित करने हेतु पत्र लिखकर एवं मौखिक कहा गया है, तालाब सीमांकन के प्रशासनिक आदेश स्वीकृति होने पर जनप्रतिनिधि विवेक सोनगरा द्वारा जिला एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों का जनहित में आभार भी व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}