शामगढ़मंदसौर जिला

शामगढ़ में ईद-उल- अजहा एवं मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति बैठक संपन्न 

शामगढ़ में ईद-उल- अजहा एवं मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति बैठक संपन्न 

शामगढ़- नगर में मंगलवार को शाम को 06 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई , जिसमें ईद-उल- अजहा एवं मोहर्रम पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई , बैठक में गरोठ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरेल , भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलकमल राजेश मेहता , नप अध्यक्ष श्रीमती कविता यादव , नायब तहसीलदार भीम सिंह खराड़ी , थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्र , मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश कुमार यादव मौजूद रहे

बैठक में ईद पर नगर की कानून व्यवस्था, सफाई, पेयजल व्यवस्था, यातायात व्यवस्था पर चर्चा हुई , अधिकारियों ने सभी समुदायों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की सौहार्द के साथ पर्व बनाने को कहा उपस्थित शांति समिति सदस्यों ने प्रशासन को जरूरी सुझाव दिए ‌, ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया , बैठक शांति समिति के सदस्यों सहित सर्व समाज के वरिष्ठजन , पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}