समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 23 मई 2026 शनिवार

{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{{}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}}
सैलाना एवं बाजना में पेयजल समस्या संबंधी जनसुनवाई 23 मई को होगी आयोजित
रतलाम : शुक्रवार, मई 22, 2026,
कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री एस आर जागडे ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 23 मई को कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना में विकासखंड सैलाना एवं बाजना के ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं के निराकरण हेतु जनसुनवाई दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
===============
31 मई को मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस
रतलाम : शुक्रवार, मई 22, 2026,
उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्रीमती संध्या शर्मा ने बताया कि मद्यपान तथा मादक पदार्थाे, नशीली दवाईयों, शराब से होने वाले दुष्टपरिणाम से समाज, युवाओं को अवगत कराने, नशामुक्ति के लिये जनजागृति कार्यक्रमों का आयोजन 31 मई को ‘‘ विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’ पर किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज, युवाओं एवं बच्चों को तम्बाकू के उत्पादों से सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव के लिये जनजागृति लाना है ।
वर्ष 2026 के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम ‘‘आर्कषण का पर्दाफाशः निकोटीन और तम्बाकू की लत का मुकाबला’’ (अनमास्किंग द अपील – काउंटरिंग निकोटीन एंड टोबैको एडिक्शन) पर आधारित विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
=================
गंगा दशहरा पर “जल गंगा संवर्धन अभियान” के लिए कार्ययोजना बना कर करे कार्यवाही- कलेक्टर जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए बैठक संपन्न
रतलाम : शुक्रवार, मई 22, 2026,

कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 25 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर जिले में कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई । बैठक में कलेक्टर ने जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में भव्य आयोजन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री रत्नेश विजयवर्गीय, पी ओ डूडा श्री अरुण पाठक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
दो चरणों में होंगे विशेष कार्यक्रम
गंगा दशहरा पर आयोजित कार्यक्रम के प्रथम चरण में दिन मे जनसहभागिता से जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इसके बाद द्वितीय चरण में गंगा दशहरा विषय पर आधारित सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। कार्यक्रमों में क्षेत्र के सांसद, विधायक, नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
श्रमदान से होगा जल संरचनाओं का पुनर्जीवन
अभियान के अंतर्गत जनसमुदाय, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से स्थानीय जल स्रोतों का संरक्षण और पुनर्जीवन किया जाएगा। श्रमदान तथा मशीन, ईंधन और परिवहन जैसे संसाधनों के सहयोग से कुओं, नहरों, बावड़ियों और तालाबों की साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
इसके साथ ही घाटों की स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी और बंद पड़े पुराने बोरवेल और ट्यूबवेल के पास रिचार्ज पिट का निर्माण कराया जाएगा, जिससे भूजल स्तर सुधारने में मदद मिल सके। शासन द्वारा प्रत्येक जिले में 4 से 5 उत्कृष्ट कार्य चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।
ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर तक चलेगा अभियान
अभियान में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत और नगरीय वार्ड स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे। औद्योगिक, सामाजिक, धार्मिक, स्वयंसेवी संगठनों और महिला स्व-सहायता समूहों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीईओ जिला पंचायत, नगरीय क्षेत्रों में नगर निगम आयुक्त एवं जिला शहरी विकास प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी को निर्देशानुसार कार्ययोजना बना कर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया।
====================
ग्राम पिपलिया सिसोदिया में जल चौपाल आयोजित
रतलाम : शुक्रवार, मई 22, 2026,

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशों के परिपालन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखंड जावरा अंतर्गत विकासखंड जावरा, पिपलोदा एवं आलोट के ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने हेतु विभागीय अधिकारीयों एवं कर्मचारियों द्वारा निरंतर भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में आलोट विकासखंड के ग्राम पिपलिया सिसोदिया में विशेष जल चौपाल का आयोजन किया गया ।
जल चौपाल में जिला सलाहकार श्री आनंद व्यास, उपयंत्री श्री राहुल आर्य, भूजल विद श्री राजेश निगम ने ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों से मंदिर परिसर में चर्चा कर समस्त पेयजल स्त्रोतों की जानकारी ली। जल चौपाल मे सरपंच श्री गोपाल सिंग सिसोदिया ने बताया कि वर्तमान में संचालित पेयजल प्रदाय योजना के माध्यम से एक दिन छोड़कर पानी प्रदाय किया जा रहा है, गर्मी में पानी का स्तर नीचे चले जाने से थोड़ी समस्या होती है, इसलिए एक नवीन नलकूप का खनन की आवश्यकता है। स्त्रोत के स्थल चयन हेतु ग्राम का भ्रमण किया गया । इस अवसर पर श्री व्यास ने बताया की जल संकट से निपटने के लिए वर्षा जल बचाने के हमें सार्थक प्रयास करने होंगे। साथ ही ग्राम में प्रदाय किए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता के परीक्षण विधि बताकर फील्ड टेस्ट किट भी ग्राम पंचायत को प्रदान की गई । इस अवसर पर पंचायत सचिव श्री वीरेंद्र सिंग झाला, नल चालक श्री चरण सिंग सोलंकी, श्री किशोर पाटीदार, श्री मांगू लाल सैन तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
===========
ग्राम पिपलिया सिसोदिया में जल चौपाल आयोजित
25 मई तक चलेगा जनभागीदारी विशेष अभियान जनजातीय गांवों में आयोजित होंगे लाभार्थी संतुष्टि एवं स्वास्थ्य शिविर
रतलाम : शुक्रवार, मई 22, 2026, 20:58 IST
सहायक आयुक्त/ नोडल अधिकारी राष्ट्रव्यापी आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचारद्ध अभियान) जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह ने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियानश के तहत जिले के चयनित 339 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में आगामी 18 मई से 25 मई तक राष्ट्रव्यापी आईईसी सूचनाए शिक्षा एवं संचारद्ध अभियान- जनभागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले, का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह निर्देशानुसार इस दौरान सुदूर जनजातीय अंचलों में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को सीधे लाभान्वित किया जाएगा।
चयनित ग्रामों में सघन स्वास्थ्य शिविर, हितग्राही संतुष्टि शिविर तथा वन विभाग के समन्वय से व्यापक वृक्षारोपण अभियान 19 से 25 मई तक चलाया जा रहा है। 21 से 23 मई को ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आदि सेवा केंद्रों पर विशेष जनसुनवाई का आयोजन कर सभी 339 ग्रामों में पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड और राशन कार्ड बनाने के साथ.साथ जनता की लंबित समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।
जनजातीय कार्य विभाग द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने ग्राम में आयोजित होने वाले शिविरों में उपस्थित होकर शासन की इन कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ उठाएं।
=============
श्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को
रतलाम : शुक्रवार, मई 22, 2026,
भोपाल में पिछले दिनों हुई श्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को हस्तांतरित की गई है। इस संबंध में राज्य शासन के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है।
इस संबंध में जारी अधिसूचना में दिनांक 12 मई 2026 को बाग मुगालिया एक्सटेंशन कटारा हिल्स भोपाल में घटित दहेज मृत्यु की घटना के संबंध में थाना कटारा हिल्स में अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 80 (2), 85, 3 (5) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 में पंजीबद्ध प्रकरण का अनुसंधान केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरों को हस्तांतरित करना प्रस्तावित किया गया है। इसके लिये दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम 1946 की धारा 6 में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस प्रकरण के अनुसंधान के प्रयोजन हेतु दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना के सदस्यों की शक्ति एवं क्षेत्राधिकार का विस्तार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश राज्य में करने के संबंध में सहमति प्रदान की है। प्रकरण में संबंधित अपराध, अपराधों के दुष्प्रेरण तथा/अथवा षडयंत्र संबंधी अनुसंधान की सहमति भी दी है।
===========
जिला स्तरीय अधिकारियों के आंगनवाडी केन्द्र के निरीक्षण से सुधरी व्यवस्था
रतलाम : शुक्रवार, मई 22, 2026,
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में विगत 03 माह से जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रो का जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रामनिवास बुधोलिया सहित जिला स्तरीय एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके सार्थक परिणाम आने लगे है 27 फरवरी 2026 को हुए पहले निरीक्षण में जिले के 96 स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्धारित मेन्यू अनुसार नाश्ता एवं भोजन आंगनवाड़ी केन्द्रो पर प्रदाय नही किया जा रहा था, जो संख्या घटकर अब 33 हो गई है। इन समूह के विरूद्ध भी कार्यवाही की जा रही है जिन समूह के विरूद्ध लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी ऐसे 08 स्वयं सहायता समूहों का अनुबंध समाप्त किया गया है मेन्यू अनुसार नाश्ता एवं भोजन प्रदाय नहीं करने वाले स्वयं सहायता समूहों को माह मार्च में 102 और माह अप्रैल में 96 स्वयं सहायता समूहों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किए गए और इनकी राशि का कटोत्रा किया गया । कार्य में लापरवाही बरतने वाली 06 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त की गई और माह मार्च में 289 और माह अप्रैल में 123 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय काटा गया। निरीक्षण की इस नवीन व्यवस्था अन्तर्गत जिला स्तरीय एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा माह मार्च में 216 माह अप्रैल में 235 और माह मई में अब तक 176 आंगनवाड़ी केन्द्रो का निरीक्षण किया गया है
उक्त निरीक्षण के परिणाम स्वरूप केन्द्र संचालन बेहतर हुआ है। आंगनवाडी केन्द्रों की व्यवस्थाओं में सुधार आया है और स्वयं सहायता समूहों द्वारा मेन्यू अनुसार नाश्ता एवं भोजन प्रदाय किया जा रहा है।
===========
जिला स्तरीय अधिकारियों के आंगनवाडी-
रतलाम : शुक्रवार, मई 22, 2026

==========
जिला स्तरीय अधिकारियों के आंगनवाडी केन्द्र के निरीक्षण से सुधरी व्यवस्था
रतलाम : शुक्रवार, मई 22, 2026, 20:57 IST

================
राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित 31 मई
आवेदन, पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी खेलवृत्ति राशि
रतलाम : शुक्रवार, मई 22, 2026
जिला खेल अधिकारी रूचि चौहान ने बताया कि संचालनालय खेल और युवा कल्याण मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2025 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी खेलवृत्ति के लिए जिला कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड रतलाम में कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से सायं 06ः00 बजे तक जमा कर सकते है। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। 31 मई 2026 के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
प्राप्त आवेदनों में अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 10 हजार रुपये, रजत पदक विजेता खिलाड़ी को 8 हजार रुपये तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 6 हजार रुपए की खेलवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी।
===========
मिट्टी परीक्षण से बढ़ रही प्राकृतिक खेती की गुणवत्ता स्वाईल हैल्थ कार्ड से किसानों को मिल रही संतुलित पोषण की जानकारी
रतलाम : शुक्रवार, मई 22, 2026,
उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री आर के सिंह ने बताया कि रतलाम जिले को शासन स्तर से वर्ष 2026-27 हेतु 6615 मिट्टी नमूनों के परीक्षण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके विरुद्ध अब तक 3650 नमूने एकत्रित किए जा चुके हैं। विकासखंड स्तर पर स्थित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं, मंडी रतलाम एवं युवा उद्यमी संस्थाओं द्वारा मिट्टी परीक्षण कर किसानों को फसल की आवश्यकता अनुसार संतुलित पोषक तत्वों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही किसानों को निःशुल्क स्वाईल हैल्थ कार्ड भी प्रदान किए जा रहे हैं।
स्वाईल हैल्थ कार्ड में मिटटी को स्वस्थ एवं उर्वर बनाये रखने हेतु निम्न कार्याे को खरीफ के पूर्व किये जाने की मिटटी परीक्षण प्रयोगशालाओं /युवा उद्यमी संस्थाओं द्वारा अनुशंसाएं दी जा रही हैं ,मुख्य फसल से पहले हरी खाद या मल्टीवेरिएट क्रॉपिंग अपनाकर मिट्टी में प्राकृतिक बायोमास बढ़ाएं। बीज बोने से पूर्व बीजोपचार बीजामृत से करें, जिससे बीजजनित रोगों की रोकथाम एवं शीघ्र माइक्रोबियल कॉलोनाइजेशन होता है। घनजीवामृत/6000 किग्रा प्रति हेक्टेयर को बेसल एप्लीकेशन के रूप में मिट्टी में मिलाएं, जिससे ऑर्गेनिक कार्बन बढ़ता है तथा पोषक तत्व धीरे-धीरे उपलब्ध होते हैं। जीवामृत/2500 लीटर प्रति हेक्टेयर का माह में दो बार सिंचाई अथवा 10 प्रतिशत पत्तियों पर स्प्रे करें, जिससे माइक्रोबियल गतिविधि एवं पोषक तत्वों के घुलनशीलकरण को बढ़ावा मिलता है। जैविक खाद के रूप में एफवाईएम 8 टन प्रति हेक्टेयर, कम्पोस्ट/एनरिच्ड कम्पोस्ट 3 टन प्रति हेक्टेयर, वर्मी कम्पोस्ट 1.5 टन प्रति हेक्टेयर, ऑयल केक (नीम/कैस्टर/करंज) 0.4 टन प्रति हेक्टेयर तथा बायोफर्टिलाइजर राईजोबियम/एजोबैक्टर/पीएसबी 2 किग्रा प्रति हेक्टेयर का उपयोग करें।
किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी कृषि विस्तार अधिकारी एवं वरिष्ठ विकास अधिकारी से संपर्क कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाएं।
========
मिट्टी परीक्षण से बढ़ रही प्राकृतिक खेती की गुणवत्ता स्वाईल हैल्थ कार्ड से किसानों को मिल रही संतुलित पोषण की जानकारी
रतलाम : शुक्रवार, मई 22, 2026,
उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री आर के सिंह ने बताया कि रतलाम जिले को शासन स्तर से वर्ष 2026-27 हेतु 6615 मिट्टी नमूनों के परीक्षण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके विरुद्ध अब तक 3650 नमूने एकत्रित किए जा चुके हैं। विकासखंड स्तर पर स्थित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं, मंडी रतलाम एवं युवा उद्यमी संस्थाओं द्वारा मिट्टी परीक्षण कर किसानों को फसल की आवश्यकता अनुसार संतुलित पोषक तत्वों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही किसानों को निःशुल्क स्वाईल हैल्थ कार्ड भी प्रदान किए जा रहे हैं।स्वाईल हैल्थ कार्ड में मिटटी को स्वस्थ एवं उर्वर बनाये रखने हेतु निम्न कार्याे को खरीफ के पूर्व किये जाने की मिटटी परीक्षण प्रयोगशालाओं /युवा उद्यमी संस्थाओं द्वारा अनुशंसाएं दी जा रही हैं ,मुख्य फसल से पहले हरी खाद या मल्टीवेरिएट क्रॉपिंग अपनाकर मिट्टी में प्राकृतिक बायोमास बढ़ाएं। बीज बोने से पूर्व बीजोपचार बीजामृत से करें, जिससे बीजजनित रोगों की रोकथाम एवं शीघ्र माइक्रोबियल कॉलोनाइजेशन होता है। घनजीवामृत/6000 किग्रा प्रति हेक्टेयर को बेसल एप्लीकेशन के रूप में मिट्टी में मिलाएं, जिससे ऑर्गेनिक कार्बन बढ़ता है तथा पोषक तत्व धीरे-धीरे उपलब्ध होते हैं। जीवामृत/2500 लीटर प्रति हेक्टेयर का माह में दो बार सिंचाई अथवा 10 प्रतिशत पत्तियों पर स्प्रे करें, जिससे माइक्रोबियल गतिविधि एवं पोषक तत्वों के घुलनशीलकरण को बढ़ावा मिलता है। जैविक खाद के रूप में एफवाईएम 8 टन प्रति हेक्टेयर, कम्पोस्ट/एनरिच्ड कम्पोस्ट 3 टन प्रति हेक्टेयर, वर्मी कम्पोस्ट 1.5 टन प्रति हेक्टेयर, ऑयल केक (नीम/कैस्टर/करंज) 0.4 टन प्रति हेक्टेयर तथा बायोफर्टिलाइजर राईजोबियम/एजोबैक्टर/पीएसबी 2 किग्रा प्रति हेक्टेयर का उपयोग करें।
किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी कृषि विस्तार अधिकारी एवं वरिष्ठ विकास अधिकारी से संपर्क कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाएं।
============
कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर, ग्राम पंचायतों में किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई
रतलाम : शुक्रवार, मई 22, 2026,

म.प्र. शासन तथा कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 16 मई से 10 दिवस तक जिले मे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, आत्मा, मत्स्य पालन पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों को दी जा रही। आज 22 मई को विकासखंड रतलाम के ग्राम सेमलिया, नेगडदा, सिखेडी विकासखंड सैलाना के सकरावदा, नारायणगढ, बोरखेडा विकासखंड बाजना के नाहरपुरा, अमरपुराकलां, बरखेडा विकासखंड जावरा के सिंदुरकिया, बर्डियागोयल, गुर्जर बर्डिया, विकासखंड आलोट के शेरपुरखुर्द, निपानिया लीला, गुलबालोद विकासखंड पिपलोदा के चिपिया, रियावन, भाकरखेडी में कृषि रथ द्वारा भ्रमण कर जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, पराली न जलाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन जनरेट कर उर्वरक वितरण व्यवस्था के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई।
उप संचालक कृषि श्री आर.के. सिंह ने बताया कि 23 मई को विकासखंड रतलाम के ग्राम मुदडी, पलास, लालगुवाडी, विकासखंड सैलाना के भामट, ठिकरिया, कांगसी, विकासखंड बाजना के खेडी, नायन, सादेडा, विकासखंड जावरा के ढोढर, मोरिया, रोला, विकासखंड आलोट के करवाखेडी, बरखेडा खुर्द, चापलाखेडी विकासखंड पिपलोदा के रानीगावं, मावता, रणायरा में रथ भ्रमण करेगा। किसान भाईयों से अपील है कि वे इन पंचायतों में सम्मिलित होकर उक्त योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
==========