गायत्री परिवार की मंदसौर जिला स्तरीय जन्मशताब्दी संकल्प अनुयाज कार्यशाला सम्पन्न

गायत्री परिवार की मंदसौर जिला स्तरीय जन्मशताब्दी संकल्प अनुयाज कार्यशाला सम्पन्न

मंदसौर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की जिला स्तरीय जन्मशताब्दी संकल्प अनुयाज कार्यशाला का आयोजन 18 मई सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ मंदसौर पर सम्पन्न हुआ। प्रज्ञा संगीत,दीप प्रज्ज्वलन एवं देव पूजन के क्रम पश्चात कार्यशाला अंतर्गत मंदसौर जिले की नवगठित तहसील समन्वय समितियों, गायत्री परिवार ट्रस्ट एवं व्यवस्था मंडलों के दायित्ववान एवं सक्रिय परिजनों को संगठनात्मक प्रशिक्षण अंतर्गत गायत्री परिवार की रीतिनीति,कैसे हो हमारे कार्यकर्ता, कार्यक्रम एवं प्रज्ञा संस्थानो के वैधानिक एवं कानूनी दायित्व,मिशन की निर्धारित रीति अनुसार आयोजन करने और पंजीकृत रसीद बुक प्रयोग करने,तहसील समन्वय स्मृतियों के कार्य, सप्त क्रांति आंदोलन एवं गायत्री परिवार के विविध आंदोलनात्मक कार्यक्रमो जिनके अंतर्गत साधना, शिक्षा, स्वास्थ्य, नारी जागरण, आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी, व्यसन मुक्ति, पर्यावरण, युवा जागृति, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, बाल संस्कार शाला, स्वालंबन, स्वास्थ्य, पत्रिकाओं के विस्तार, मंडल गठन, गोष्ठियों, संस्थानों की अनिवार्य आंतरिक एवं बाह्य गतिविधियों विषयक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन शांतिकुंज हरिद्वार प्रतिनिधि एवं उज्जैन उप जोनल समन्वयक श्री प्रभाकर सोनोने एवं टोली में वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं उपजोन सहसमन्वय डॉ.शशिकांत जी शास्त्री एवं आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी प्रभारी श्रीमती उर्मिला तोमर, नारी जागरण अभियान प्रतिनिधि श्रीमती सुनीता शर्मा, नीमच जिला समन्वयक श्री गिरिराज सिंह चौहान, नारी जागरण जिला रतलाम से सुश्री निशा धनोतिया द्वारा प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में मंदसौर जिले की मंदसौर, सीतामऊ, सुवासरा, शामगढ़, गरोठ, भानपुरा, दलौदा, मल्हारगढ़ तहसील समन्वय समिति सदस्यगण एवं गायत्री शक्तिपीठों, प्रज्ञा पीठों के ट्रस्ट एवं व्यवस्था मंडल सदस्यों सहित सक्रिय समर्पित गायत्री परिजन उपस्थित थे। कार्यशाला में युगानुकुल साहित्य का स्टॉल लगाया गया जिनमें कार्यशाला के प्रशिक्षण विषयक साहित्य ब्रह्मभोज में उपलब्ध करवाया गया।
कार्यशाला में प्रज्ञा संगीत श्रीमती वीणा साहू, सुश्री निशा धनोतिया, सुश्री यशस्वी साहू एवं गौरव साहू ने प्रस्तुत किया।
चलते चलते पाथेय मंदसौर जिला समन्वयक श्री जसवंत सिंह राठौर द्वारा दिया गया, युगनिर्माण सत्संकल्प सह समन्वयक श्री पवन गुप्ता द्वारा कराया गया, कार्यशाला का आभार गायत्री परिवार ट्रस्ट मंदसौर के मुख्य ट्रस्टी श्रीमती सुषमा द्विवेदी एवं संचालन श्री पन्नालाल मालवीय द्वारा किया गया। शांतिपाठ उपजोन समन्वय समिति सदस्य श्री ईश्वर लाल फरक्या द्वारा किया।




