तालरतलामराजनीति

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पाटीदार के प्रथम नगर आगमन पर आलोट मंडल में हुआ भव्य स्वागत 

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पाटीदार के प्रथम नगर आगमन पर आलोट मंडल में हुआ भव्य स्वागत 

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार अपने एक दिवसीय रतलाम दौरे के तहत आलोट पहुंचे उन्होंने रात्रि विश्राम आलोट सर्किट हाउस पर किया ।

सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मंच बनाकर उनका भव्य स्वागत किया भाजपा मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ इसके बाद वे पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री स्वर्गीय मनोहर ऊंटवाल के निवास पर पहुंचे जहां उनके पुत्र मनोज ऊंटवाल ने उनका सम्मान किया इसके बाद वे जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार के प्रतिष्ठान पर पहुंचे जहां विधायक चिंतामण मालवीय की उपस्थिति में जोरदार स्वागत सम्मान हुआ जहां संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद वे गुलबलोद,भूतिया होते हुए ताल पहुंचे । उनके साथ पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप यादव सहित पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी बलवंत भाटी, रंजीत सिंह पंवार,नरेंद्र सिंह राठौर,अनिल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे‌ ।

मोदी जी के पेट्रोल बचाने के संदेश का पालन करते हुए उनके दौरे में ई,वी गाड़िया दिखाई दी कई जगह पैदल जुलूस के रूप में पहुंचे

पाटीदार नीमच जिले के निवासी हे वे पूर्व में भाजपा के जिला अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।

उनके आलोट दौरे में कई दावेदार सक्रिय रहे जिन्हें पिछड़ा मोर्चा की जिले एवं मंडल कार्यकारिणी में पद लेना है।

पाटीदार का यह दौरा संगठन को कितना मजबूर करेगा ये आने वाले स्थानीय जनपद एवं निकाय चुनाव में देखने को मिलेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}