गरोठमंदसौर जिला

गरोठ पुलिस की कार्यवाही, पिकअप में स्कीम बनाकर ले जा रहे 324 किलोग्राम डोडाचुरा किया जप्त

गरोठ पुलिस की कार्यवाही, पिकअप में स्कीम बनाकर ले जा रहे 324 किलोग्राम डोडाचुरा किया जप्त

गरोठ – पुलिस अधीक्षक  श्री विनोद कुमार मीणा के  आदेशित किया गया । जिसके पालन मेअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील, SDOP  श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ उपनिरीक्षक बलवीरसिंह यादव के कुशल निर्देशन मे दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सउनि.बालमुकुंद परमार व उनकी टीम द्वारा 324 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा को पिकअप सहित जप्त किया गया।

17.05.2026 को सउनि.बालमुकुन्द परमार को मुखबीर सूचना मिली की सफेद रंग की पिकअफ जिसके आगे पीछे RJ17GB2340 नम्बर की प्लेट लगी होकर जिसमें पिकअप चालक पिकअप में ऊपर सब्जी भरकर सब्जी के नीचे स्कीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लेकर मेलखेडा की तरफ से बर्डिया अमरा होते हुए 8 लेन तरफ जाने वाला है। सूचना विश्वसनीय होने से तुरन्त कार्यवाही करते हुए नारिया बुजुर्ग फंटा बर्डिया अमरा गरोठ मेलखेडा रोड पहुंचा जहां नारिया बुजुर्ग फंटा पर नाकाबंदी कर पिकअप क्रमांक RJ17GB2340 के डाले मे सब्जी(बैंगन,फुल गोभी,बंद गोभी,भिंडी,करेला) की प्लास्टिक की थैलियों के नीचे स्कीम बनाकर रखे काले रंग के 16 प्लास्टिक के कट्टो से कुल 324 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती करीबन 6 लाख 49 हजार 500 रूपये व उक्त मादक पदार्थ के परिवहन हेतु उपयोग मे लाये जा रहे महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक RJ17GB2340 किमती करीबन 10 लाख रूपये को जप्त कर आरोपी असरब उर्फ अशरफ पिता ईस्माइल मंसूरी उम्र 26 साल निवासी मेलखेडा थाना शामगढ़ को गिरफ्तार किया गया। वापसी पर आरोपी असरब उर्फ अशरफ के विरूद्ध अपराध क्रमांक 190/2026 धारा 8,15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपी असरब उर्फ अशरफ से जप्तशुदा मादक पदार्थ डोडाचुरा को लाने ले जाने के संबंध मे पुछताछ कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

जप्त मश्रुकाः- 1. 16 कालें रंग के प्लास्टिक के कट्टो में कुल 324 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ

डोडाचूरा कुल किमती-6 लाख 49 हजार 500 रुपये

2. सफेद रंग की पिकअप किमती-10 लाख रुपये

3. 02 रियल मी कम्पनी के एन्ड्राईंड मोबाईल फोन किमती 20 हजार रूपये

गिरफ्तार आरोपी- असरब उर्फ अशरफ पिता ईस्माइल मंसूरी उम्र 26 साल निवासी मेलखेडा थाना शामगढ़

अपराधिक रिकाँर्ड थाना गरोठ अपराध क्रमांक 325/2023 धारा 8,15,29 एनडीपीएस एक्ट

थाना शामगढ अपराध क्रमांक 33/2024 धारा 294,323,506 भादवि

थाना गरोठ अपराध क्रमांक 190/2026 धारा 8,15 एनडीपीएस एक्ट

सराहनीय कार्य– उपनिरीक्षक बलवीरसिंह यादव थाना प्रभारी गरोठ एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}