सुवासरामंदसौर जिला

सुवासरा में नुक्कड़ नाटक से दिया जनगणना 2027 का संदेश, स्व-गणना के लिए किया प्रेरित

 इंदौर के निरंजन ग्रुप ने किया मंचन, तहसीलदार समेत जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

✍️ पंकज बेरागी

सुवासरा ( निप्र ) नगर परिषद सुवासरा द्वारा आगामी जनगणना 2027 में आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और ‘स्व गणना’ के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को नगर के प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नगर परिषद के तत्वावधान में इंदौर की निरंजन ग्रुप टीम ने नाटक के माध्यम से बताया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि विकास की बुनियाद है। कलाकारों ने सरल भाषा में समझाया कि सही जानकारी देने और स्व-गणना में हिस्सा लेने से ही क्षेत्र को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकेगा।

इस दौरान तहसीलदार सुवासरा, जनगणना चार्ज अधिकारी यश निगम, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि बालाराम परिहार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मांदलिया, सभापति राकेश सोनी, पार्षद प्रतिनिधि जगदीश राठौर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीपसिंह सहित  कार्यक्रम में आम नागरिक तथा नगर परिषद के कर्मचारी गोपालकृष्ण माली, बाबूलाल जैन, सुरेशचंद्र शर्मा, संजय मोदी, दीपक गुप्ता, गोविंद लोहार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}