विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल – दुर्गा वाहिनी की बहनों को आत्मरक्षा के लिए शादी में किया शस्त्र भेंट

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल – दुर्गा वाहिनी की बहनों को आत्मरक्षा के लिए शादी में किया शस्त्र भेंट
✍️पंकज बैरागी
सुवासरा।विहिप बजरंग दल प्रखंड द्वारा क्षेत्र में दुर्गा वाहिनी की बहनों को शादी में शस्त्र भेंट की शुरुआत करी , वहीं विवाह समारोह मे दुर्गा वाहिनी वर्ग शिक्षित आशा गोस्वामी ग्राम भेसोला को आत्मरक्षा के लिए संगठन के पदाधिकारो ने किया शस्त्र भेंट । अधिकतर समाज शादी समारोह में कपड़े या अन्य गिफ्ट दान करता है परंतु सुवासरा प्रखंड ने ऐसा निर्णय किया है कि आत्मरक्षा के लिए दुर्गा वाहिनी सक्रिय बहनों को आज से शस्त्र दान करेंगे जो भी बहने विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता है ,उनके विवाह समारोह में संगठन शस्त्र भेंट करेगा ,इसी कड़ी में समाज से भी आग्रह किया है कि समाज की रक्षा के लिए ऐसे मांगलिक कार्यक्रम में शस्त्र का प्रचलन बढ़ाएं कहीं आत्मरक्षा के लिए उपयुक्त समय आने पर काम आ सके इस कार्यक्रम मे जिला व प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे ,इसी कड़ी में जिला मंत्री गोवर्धन सिंह जी सेमली दलोद प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह रूपारेल प्रखंड मंत्री मुरली बैरागी सुवासरा प्रखंडशक्ति केंद्र प्रमुख ज्योति गोस्वामी वर्ग शिक्षित आशा गोस्वामी ज्योति यादव उपस्थित रहै।



