देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

पीपीगंज में बुलडोजर एक्शन 96 दुकानों से हटाया गया अतिक्रमण रेलवे प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

पीपीगंज में बुलडोजर एक्शन 96 दुकानों से हटाया गया अतिक्रमण रेलवे प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

 

गोरखपुर पीपीगंज लखनऊ मंडल अंतर्गत पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। रेलवे द्वारा जेसीबी मशीन (बुलडोजर) व आठ कर्मचारी की मदद से करीब 96 दुकानों के आगे पीछे दोनों तरफ से अतिक्रमण को हटाया गया। आनंद नगर सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य इसरार अहमद ने चेतावनी दी कि यदि कोई दोबारा आवंटित क्षेत्रफल से अधिक अतिक्रमण करने की कोशिश करेगा तो रेलवे एक्ट के तहत उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान आरपीएफ और रेलवे कर्मियों सहित स्थानीय पुलिस की टीम पूरे समय मौजूद रही।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन परिसर को यातायात, यात्री सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से साफ-सुथरा रखना जरूरी है। अतिक्रमण के कारण स्टेशन क्षेत्र में आने-जाने में दिक्कत होती थी और सुरक्षा जोखिम भी बढ़ जाता था। अभियान में सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ जितेंद्र कुमार गुप्ता, नकहा आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ, आरपीएफ एसआई सोनू जांगिड़, दीपिका यादव, चौकी प्रभारी नौतनवा शिव शंकर यादव, छविनाथ यादव, उदय राज गौड, पीपीगंज कस्बा चौकी प्रभारी आदित्य कुमार सिंह, मनीष राज, कांस्टेबल गोविंद यादव,अमित गिरी व महिला आरक्षी सहित अन्य रेल कर्मी शामिल रहे।रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्टेशन परिसर और रेलवे भूमि को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}