नीमचमध्यप्रदेश

TET परीक्षा को लेकर शिक्षक संघ ने विधायक माधव मारू को सौंपा ज्ञापन, रिव्यू पिटीशन की मांग

*डॉ. बबलू चौधरी*

*मनासा*

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ब्लॉक शाखा मनासा ने प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को विधायक माधव मारू को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पुरोहित के नेतृत्व में संघ ने राज्य शासन से TET परीक्षा को लेकर रिव्यू पिटीशन दायर करने की अनुशंसा करने का निवेदन किया।


विधायक माधव मारू ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित करेंगे और कहा, “शिक्षकों का अहित नहीं होने दिया जाएगा।”

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष बलवंतसिंह हाड़ा, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण नागर, ब्लॉक सचिव गोपाल जोशी, ब्लॉक कोषाध्यक्ष रमेश वेद, ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश धनोतिया, कमलेश तुगनावत, जसवंतसिंह चंद्रावत, विजय तिवारी, संजय चंदेल, घनश्याम शर्मा, मुकेश फरक्या, मयंक माहेश्वरी, विनोद चौहान, हर्षित जोशी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}