मध्यप्रदेश में युवाओं के लिए बड़ा अवसर — 23,011 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

मध्यप्रदेश में युवाओं के लिए बड़ा अवसर — 23,011 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
मध्यप्रदेश में पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के कुल 23,011 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि सरकार ने आवश्यक शैक्षणिक अहर्ता में बदलाव करते हुए अब अभ्यर्थियों के लिए डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लिकेशन (DCA) एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लिकेशन (PGDCA) को अनिवार्य योग्यता में शामिल कर दिया है।
यह निर्णय डिजिटल प्रशासन को मजबूत करने, पंचायत स्तर पर ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने तथा युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पंचायत एवं ग्रामीण विकास तंत्र में आधुनिक तकनीकी दक्षता के साथ कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिससे ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति दोनों आएंगी।
प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है, विशेष रूप से उनके लिए जिन्होंने कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त की है।



