मंदसौरमंदसौर जिला

गायत्री शक्तिपीठ पर अनुष्ठान की पूर्णाहुति-यज्ञ, कन्या भोज और पॉलिथीन मुक्त अभियान का शंखनाद

गायत्री शक्तिपीठ पर अनुष्ठान की पूर्णाहुति-यज्ञ, कन्या भोज और पॉलिथीन मुक्त अभियान का शंखनाद

मंदसौर। गायत्री शक्तिपीठ मंदसौर पर चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति एवं कन्या भोज का कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, भक्ति और हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामय आयोजन में शक्तिपीठ के समस्त कार्यकर्ता, श्रद्धालुगण और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में, यज्ञमान श्री राजूभाई लोहार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य 9 कुण्डीय यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न कराई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। अनुष्ठान की पूर्णता पर कन्या पूजन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छोटी कन्याओं को देवी स्वरूपा मानकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई, तिलक लगाया गया, आरती उतारी गई और उन्हें भोजन कराकर उपहार भेंट किए गए। इस कन्या भोज में शक्तिपीठ के सभी कार्यकर्ताओं ने सेवाभाव से भाग लिया।
इस भव्य आयोजन में जिला समन्वयक श्री जसवंत सिंह, खेजड़िया से पधारे ईश्वर लाल फरक्या, मंदसौर शहर से वरिष्ठ जन श्री हरिशंकर शर्मा, राजाराम तंवर और वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम बटवाल ने विशेष अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही, जावरा से मुख्य ट्रस्टी श्री संजय गुप्ता, ऊपरवाड़ा (जावरा) से श्री विष्णु हरगोड़, और ताल से श्री राजेंद्र सोनी ने भी पधारकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री सत्येन्द्रसिंह सोम द्वारा किया गया।
विशेष रूप से, इस पूर्णाहुति कार्यक्रम के अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा सामाजिक दायित्व निभाते हुए एक नए अभियान की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य पॉलीथीन मुक्त मंदसौर बनाना है। इस संकल्प के तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी को पॉलीथीन का उपयोग बंद करने और कपड़े के थैलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में, सभी आगंतुकों की भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह जानकारी मंदसौर तहसील समन्वयक दिलीप माहेश्वरी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}