नीमचमध्यप्रदेशराजनीति

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे मजदूर और किसान, सरकार की नीतियों ने तोड़ी जनता की कमर-तरुण बाहेती

जनविरोधी नीतियों और खिमला प्लांट की अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस ने मनासा में बड़ा प्रदर्शन

​मनासा/नीमच। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, आसमान छूती महंगाई और स्थानीय समस्याओं पर प्रशासन की घोर अनदेखी के खिलाफ आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मनासा में विरोध कर धरना प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। जिला कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल आंदोलन ने शासन प्रशासन को उनकी कार्यशेली को लेकर जमकर कौसा गया। जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर आयोजित इस धरने में बड़ी की संख्या में कार्यकर्ताओं और किसानों ने किसानों के हित में सरकार की तानाशाही के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करी और अपना विरोध दर्ज कराया।
​आंदोलन को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान शासन में प्रदेश का हर वर्ग—चाहे वह किसान हो, मजदूर हो या मध्यमवर्गीय परिवार—पूरी तरह त्रस्त है। उन्होंने मनासा के खिमला स्थित ग्रीनको प्लांट को भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं का केंद्र बताते हुए आरोप लगाया कि वहां गरीब मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। संदिग्ध मौतों के बावजूद प्रशासन का मौन रहना मिलीभगत की ओर इशारा करता है। बाहेती ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इन मौतों की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को तत्काल सम्मानजनक मुआवजा मिलना ही चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बिजली बिलों में हुई बेतहाशा वृद्धि, रसोई गैस की किल्लत और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को आम आदमी की कमर तोड़ने वाला बताया। उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर प्रशासन को घेरते हुए कहा कि मनासा में अवैध कॉलोनियों को संरक्षण दिया जा रहा है और कालोनीयों को वैध करने के नाम पर विकास शुल्क के नाम पर बड़ी धांधली हुई हैं जिसकी जांच होना अनिवार्य है। बाहेती ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा एवं सहकारी सोसाइटी में ऋण जमा कराने की समय सीमा बढ़ाने की मांग करी।

​कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने देश में व्याप्त ऊर्जा संकट और ईंधन की कमी के लिए सीधे तौर पर केंद्र की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। प्रदेश सचिव सोमिल नाहटा ने आर्थिक आंकड़ों के साथ सरकार को घेरते हुए कहा कि मोहन यादव सरकार हर महीने हजारों करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है। वरिष्ठ नेता मंगेश संघई ने किसानों की व्यथा रखते हुए कहा कि अन्नदाता आज खाद,बीज और मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहा है लेकिन प्रशासन आँखे मुन्द कर बैठा हैं। ब्लॉक अध्यक्ष श्री श्याम सुरेंद्र सोनी ने मनासा क्षेत्र की स्थानीय नगरीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और मूलभूत सुविधाओं में आ रही परेशानियों को लेकर प्रशासन को दूर करने की माँग उठाई।

धरना ​आंदोलन को चंद्रशेखर पालीवाल, मनोरमा मुंदडा, कैलाश राठौर, युवा जिलाध्यक्ष मन्नू बना बांगरेड, जनपद उपाध्यक्ष मोहन गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि द्वय आर सागर कच्छावा, मनीष पोरवाल, राम प्रसाद कसेरा, सुरेश धनगर, ब्लॉक अध्यक्ष शम्भु चारण, राजू पटेल, शशि कसेरा, अशोक गुर्जर, ओम रावत, राजू गरासिया, सत्यनारायण लक्ष्यकर, मनोहर अम्ब,कुंदन खींची पवन रावल संहित अन्य कांग्रेस जन ने सम्बोधित किया और सरकार को चेतावनी दी कि यदि मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
​सभा के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली निकाली। रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए जनसमूह अनुविभागीय अधिकारी (SDM) कार्यालय पहुँचा, जहाँ महामहिम राज्यपाल के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। इस धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता गोपाल मुन्दड़ा, दीपक गहलोत, डॉ. पृथ्वी सिंह वर्मा, नीमच शहर अध्यक्ष मोनू लोक्स, अल्पसंख्यक अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, आईटी सेल अध्यक्ष शिव पोगरा, रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर मुजावदिया, कुकड़ेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह चंद्रावत, सम्राट दीक्षित, विजय राज सिंह चंद्रावत, अभिषेक मोनू करेल, मुकेश जिगर, महेश नंदवाना, मलकीत सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, देवीलाल रावत, दौलतराम दायमा,संजय पंवार, अंबालाल नागदा, कृपाल सिंह मंडलोई, हारून रशीद, राकेश सोनकर, इकबाल कुरैशी, बाबू कुशवाहा, अयूब भाई मंसूरी, मोना शर्मा, मुन्नीबाई रावत ,प्रवीण चौधरी ,अंकीत जैन, फिरोज़ मंसूरी, ऊषा सचदेवा, उर्मी रावत, अंजना व्यास, मंडलम अध्यक्ष प्रकाश जैन, राधेश्याम कारपेंटर, किशोर नागदा, सूरजमल पाटीदार, राजू बैरागी, मनीष बैरागी, राधेश्याम पाटीदार, मुकेश जीगर, जमनालाल खाटवा, राजेंद्र कछावा, हरिदास बैरागी, विजय बैरागी, जगदीश मालवीय, राधेश्याम मालवीय, मनोहर रावत, लालचंद धनगर, मुकेश बसेर, जगदीश फरक्या, सुनील गौड, मुबारिक पठान, भगत शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व किसान भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सुरेंद्र सोनी एवं पवन रावल ने किया। अंत में उपस्थित सभी जनों का आभार दामू विजयवर्गीय ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}