
आलोट भोजाखेड़ी गोशाला के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दी राशि
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
ग्राम भोजाखेड़ी आलोट स्थित श्री देवनारायण गोशाला में टीन शेड निर्माण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह अपनी निधि से 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस सम्बन्ध में उन्होंने रतलाम कलेक्टर को पत्र भेजा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में देवनारायण गौशाला संरक्षक कुलदीप सिंह परिहार और गोशाला समिति के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री सिंह से भेंट कर गोशाला संचालन की जानकारी देते हुए सहयोग राशि के लिए मांग पत्र सौंपा था।
इस पर पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने राशि की स्वीकृति दी है। राशि की स्वीकृति पर कुलदीप सिंह भोजाखेड़ी संरक्षक श्री देवनारायण गौशाला अध्यक्ष बहादुर सिंह उपाध्यक्ष सरतान सिह वरिष्ठ सदस्य मदन सिंह नारायण सिह, सचिव गोवर्धन लाल शर्मा, सदस्य शंकर सिंह परिहार रावत खेडा हनुमंत सिंह नंदकिशोर पोरवाल डूंगर सिंह दिलीप सिह आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह एवं पूर्व मंत्री विधायक जयवर्धन सिंह, विधायक दिनेश जैन बोस का आभार व्यक्त किया।


