शामगढ़मंदसौर जिला

भारत विकास परिषद प्रांतिय के अध्यक्ष पोरवाल, महासचिव काला, वित्त सचिव, चिराग शाह को किया मनोनीत

भारत विकास परिषद के प्रांतिय अध्यक्ष पोरवाल, महासचिव काला, वित्त सचिव, चिराग शाह को किया मनोनीत

शामगढ़।केंद्रीय एवं क्षेत्रीय नेतृत्व द्वारा भारत विकास परिषद मध्यभारत पश्चिमप्रांत में वर्ष 2026–27 हेतु मनोनयन हुए हैं। मंदसौर के घनश्याम पोरवाल प्रांतीय अध्यक्ष एवं विनोद काला प्रांतीय महासचिव को पुनः दायित्व दिया गया हे वही उज्जैन के चिराग शाह को प्रांत वित्त सचिव का दायित्व सौंपा गया है। वही केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कल ही रविन्द्र सोनी उज्जैन को राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य ‘सेवा’ व सुनील लवंगीकर उज्जैन को रीजनल संगठन सचिव एवं प्रदीप चौपड़ा जावद को रीजनल संयोजक ‘संस्कार’ मनोनीत किया है। सभी नवीन दायित्व धारियों को परिषद साथियों एवं इष्ट मित्र ने बधाई दी है ‌।भारत विकास परिषद 1963 से देश भर में सेवा एवं संस्कार की गतिविधियां संचालित करती हे देश भर में इसकी 1700 शाखाएं एवं 1लाख से अधिक परिवार इसके सदस्य हे। पर्यावरण एवं जल सर्वेक्षण के लिए परिषद सदैव कार्य करती आ रही हे। परिषद पीड़ित मानवता की सेवा में हमेशा तत्पर रहती हे गत वर्ष ही पूरे प्रांत में 101 जोड़ी नेत्रदान करवाकर एक रिकॉर्ड कायम किया हे जिससे 202 नेत्रहीनों के जीवन में फिर से नया उजाला आया हे। प्रांत की विभिन्न 23 शाखाओं में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 15000 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण एवं ऑपरेशन हुए हे। प्रांत की सभी शाखाओं के द्वारा गत वर्ष 1200 यूनिट रक्तदान किया गया वही संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत विद्यालयीन गीत प्रतियोगिता, प्रश्न मंच एवं गुरु शिष्य परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास परिषद कर रही हे। महिला शशक्तीकरण की दिशा में परिषद ने प्रांत में स्वावलम्बी शिविर के माध्यम से सिलाई मशीन वितरण एवं अन्य जीविकापयोगी कार्य किए हे।
प्रांत अध्यक्ष घनश्याम पोरवाल महासचिव विनोद काला वित्त सचिव चिराग शाह ने मनोनयन हेतु शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया हे एवं सभी शाखाओं के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया हे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}