आप की मंदसौर नीमच रतलाम जिलों में संगठन निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ

संगठन निर्माण हेतु अग्रवाल एवं धाकड़ का चार दिवसीय दौरा कार्यक्रम
भोपाल। प्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह तोमर के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार प्रदेश में प्रत्येक जिले में संघठन निर्माण हेतु आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी सम्बंधित जिलों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर संघठन निर्माण की प्रक्रिया संचालित कर रहे है और संघठन का नवनिर्माण कर रहे है।
उसी कड़ी के अंतर्गत प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल एवं प्रदेश संघठन मंत्री यशवंत धाकड़ का चार दिवसीय दौरा कार्यक्रम रतलाम जोन में रखा गया है।
जिसके अंतर्गत 06 मार्च शुक्रवार को मंदसौर जिले में दोपहर 12 बजे दशपुर कुञ्ज उद्यान सिविल हॉस्पिटल के सामने मंदसौर, 07 मार्च शनिवार को नीमच जिले के पार्टी कार्यालय महू रोड नीमच पर दोपहर 2 बजे एवं 9 मार्च को रतलाम जिले के कालिका मंदिर उद्यान रतलाम पर प्रातः 11 बजे पार्टी कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गई है
जिसमे समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं से उक्त बैठक में उपस्थित होने का निवेदन किए गया है। बैठक में प्रस्तावित जिले के पदाधिकारियों के नाम अनुमोदन हेतु प्रदेश प्रभारी को प्रेषित किये जावेंगे .उक्त जानकारी जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत ने प्रेस नोट जारी कर दी।



