बच्चों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर मनाई होली, सीतामऊ पब्लिक स्कूल में उत्साह से मनाया गया होली का त्योहार

बच्चों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर मनाई होली, सीतामऊ पब्लिक स्कूल में उत्साह से मनाया गया होली का त्योहार
मंदसौर। सीतामऊ पब्लिक स्कूल में सोमवार को होली पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खूब मस्ती की। प्राचार्य और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों के साथ खूब होली खेली, हाेली का महत्व बताया। रंग-गुलाल के बीच बच्चों ने खूब उत्साह जताया, एक-दूसरे को गुलाल व रंग लगाने के लिये पूरा स्कूल परिसर मस्ती और होली के उत्साह से रंगीन नजर आया।जिले के सीतामऊ में स्थित सीतामऊ पब्लिक स्कूल में होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिसर में बच्चों में होली को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली के गीतों पर खुशी से खूब झूमे। शिक्षकों ने बच्चों को होली के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत, आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। विद्यालय की प्राचार्य भारती सोनी ने कहा कि होली का त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सदभाव के साथ रहने की प्रेरणा देता हैं। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की सीख भी दी। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने बच्चों को मिठाई वितरित कर खुशियां सांझा की। होली पर्व के कार्यक्रम का समापन होली की शुभकामनाओं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।



