शामगढ़मंदसौर जिला
विभिन्न सेवा कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने पर भारत विकास परिषद शाखा शामगढ़ हुई सम्मानित

विभिन्न सेवा कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने पर भारत विकास परिषद शाखा शामगढ़ हुई सम्मानित
शामगढ़। नगर की सेवाभावी सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद को मध्य भारत पश्चिमी प्रांत प्रांतीय कार्यक्रम उज्जैन में आयोजित में सम्मानित किया गया ज्ञात हो कि लगभग 17 वर्षों से भारत विकास परिषद शाखा शामगढ़ विभिन्न प्रकार के सेवा प्रकल्पों के द्वारा नगर में मानव सेवा के उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा शामगढ़ को सम्मानित किया गया भारत विकास परिषद शाखा शामगढ़ के प्रांतीय रक्तदान सेवा प्रभारी राकेश धनोतिया को सर्वाधिक रक्तदान शिविर आयोजित कर 574 यूनिट रक्त एकत्रित कर जिला चिकित्सालय को प्रदान करने पर विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया भारत विकास परिषद को सर्वाधिक नेत्र शिविर सर्वाधिक वृक्षारोपण सर्वाधिक स्वास्थ्य शिविर सर्वाधिक रक्तदान शिविर कर कुल पांच सम्मान प्राप्त किए ।इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश माद लीया विनोद काला डॉ महेश सेठिया राकेश धनोतिया दीपक मुजावदीया पंकज फरक्या मुकेश दानगढ़ आकाश मंडवारिया मनोज जैन सुरेश भार्गव एवं बड़ी संख्या में भारत विकास परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।



