शामगढ़मंदसौर जिला

विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ समाज के उत्थान हेतु संगठन की बड़ी पहल; राहुल नाथ भाटी बने संभाग मंत्री

विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ समाज के उत्थान हेतु संगठन की बड़ी पहल; राहुल नाथ भाटी बने संभाग मंत्री

रिपोर्टर – जितेंद्र सिह चंद्रावत जडवासा

ढोढर। रतलाम जिले के रिछादेवड़ा के प्रदेश अध्यक्ष मुनानाथ विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ सामाजिक उत्थान संगठन भोपाल, मध्य प्रदेश द्वारा समाज की मजबूती और अधिकारों की लड़ाई को तेज करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज ग्राम सगोरीया (तहसील शामगढ़) में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना नाथ जी के नेतृत्व में एक विशेष बैठक और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

संगठन की गतिविधियों और समाज के प्रति निष्ठा को देखते हुए, प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राहुल नाथ भाटी को संभाग मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

सरपंच से की मांग: मांगलिक भवन और पट्टे हेतु चर्चा
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी की टीम ने ग्राम पंचायत सगोरीया के सरपंच और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। टीम ने समाज के लिए निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखीं:- समाज के लिए मांगलिक भवन का निर्माण।, जरूरतमंदों को शासन की योजना के तहत पट्टे उपलब्ध कराना।, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना।
ग्राम पंचायत का सकारात्मक आश्वासन- ग्राम पंचायत भवन में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए सरपंच प्रतिनिधि डॉ. राम सिंह चौहान ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए ऐसे समर्पित नेताओं की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मांगलिक भवन के लिए पट्टा जल्द से जल्द आवंटित किया जाएगा और समाज को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही।

प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की गरिमामई उपस्थिति इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे, जिनमें राजेश राठौर (प्रदेश महामंत्री), राजेश भाटी (प्रदेश प्रभारी), अर्जुन नाथ (प्रदेश मीडिया प्रभारी), रंगलाल वाघेला (जिलाध्यक्ष, मन्दसौर ) लक्ष्मण नाथ (जिलाध्यक्ष, रतलाम), भूरनाथ सेमलिया हीरा (जिला उपाध्यक्ष) मांगू नाथ भाटी (जिला महामंत्री) अमरनाथ मऊखेड़ी, मुकेश नाथ, उमेष नाथ व्यास, एवं राधे राठौर तथा
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, ग्राम पंचायत की ओर से सचिव सुनील शर्मा, सहायक सचिव फरीद मंसूरी, काथू नाथ भाटी सहित गांव के कई गणमान्य नागरिक और समाज के वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}