मंदसौरमध्यप्रदेश

वाहनों पर अवैध व्हाइट एलईडी हेडलाइट्स पर सख्ती की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

वाहनों पर अवैध व्हाइट एलईडी हेडलाइट्स पर सख्ती की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मंदसौर।जिले सहित देशभर में सड़कों पर चल रहे चार पहिया वाहनों एवं बड़े वाहनों में अवैध रूप से लगाई जा रही अत्यधिक तीव्र व्हाइट एलईडी हेडलाइट्स को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन द्वारा इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सख्त कार्यवाही की मांग की गई है।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में वाहन चालकों द्वारा नियम विरुद्ध हाई-पावर एलईडी लाइटों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सामने से आने वाले वाहन चालकों को सड़क स्पष्ट दिखाई नहीं देती। तीव्र प्रकाश के कारण ग्लेयर इफेक्ट उत्पन्न होता है, जिससे क्षणिक अंधापन की स्थिति बनती है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। विशेषकर रात्रि के समय दोपहिया वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को गंभीर जोखिम का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यह स्थिति मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 तथा केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के प्रावधानों का उल्लंघन है। वाहन के मूल स्वरूप में परिवर्तन कर मानक से अधिक तीव्र प्रकाश वाली लाइटें लगाना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन ने केंद्रीय मंत्री से मांग की है कि-जिले व देशभर में विशेष सघन जांच अभियान चलाया जाए। नियम विरुद्ध एलईडी लाइट लगाने वाले वाहन चालकों पर चालानी एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाए। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की जाए। ऑटो पार्ट्स दुकानों पर अवैध लाइटों की बिक्री पर रोक लगाई जाए। सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा सीधे तौर पर आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा है और यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि होना तय है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन ने प्रशासन से शीघ्र एवं कठोर कदम उठाने की अपेक्षा व्यक्त की है, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और आमजन को राहत मिल सके।

इस अवसर ग्राहक पंचायत के प्रांत सह सचिव नवनीत शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय कोठारी, जिला विधि आयाम प्रमुख उमराव सिंह जैन, जिला प्रचार प्रमुख टी रंजीत जायसवाल सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}