इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 25 फरवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 25 फरवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🌹

25 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1760 – क्लाइव ने प्रथम बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस आया।

1788 – पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।

1921 – जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।

1925 – जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।

1945 – द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1952 – नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

1954 – सीरिया के स्वार्थी और भाई भतीजावादी राष्ट्रपति अदीब शीशकली के विरुद्ध इस देश की जनता ने पहाड़ी क्षेत्रों में सशस्त्र विद्रोह आरंभ किया।

1962 – आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।

1975 – सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।

1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।

1986 – मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।

1988 – सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।

1991 – वारसा संधि के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हंग्री में एक सम्मेलन के दौरान उस संधि के निरस्त होने की घोषणा की।

2000 – रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।

2003 – गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में ‘क्वालालंपुर घोषणा’ स्वीकृत।

2006 – दीपा मेहता की फ़िल्म ‘वाटर’ को ‘गोल्डेन किन्नारी’ पुरस्कार मिला।

2008 – एच.डी.एफ.सी. व सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई।

2008 – फ़िल्म ‘नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन’ को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।

2009- पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक नियुक्त हुए।

2011- भारतीय सेना ने झारखंड में जारी 34वें राष्ट्रीय खेलों में 62 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में पहला स्थान बनाए रखा । जबकि मणिपुर ने तमाम उतार-चढ़ाव के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।

2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली में इंडिया गेट के पास राष्‍ट्रीय युद्धस्‍मारक राष्‍ट्र को समर्पित किया।

2019 – टी20 में 8000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने सुरेश रैना।

2019 – अमेरिका समर्थित सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस ने इराक को 280 इराकी और विदेशी कैदी सौंपे।

2020 – भारत और अमरीका ने तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौतों को अंतिम रूप दिया और स्‍वास्‍थ्‍य तथा तेल क्षेत्र में तीन समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए।

2020 – चंडीगढ़ की काशवी एक वनडे में 10 विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी।

2020 – न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री विंस्टन पीटर्स चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। 

2021 – तमिलनाडु सरकार ने शिक्षकों और सार्वजनिक उमक्रम के कर्मियों समेत अपने सभी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर 60 साल करने का फैसला किया।

2021 – ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण का आदेश दिया।

2021 – भारत ने तीन – दिवसीय शेरपाओं की बैठक के उद्घाटन के साथ अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता शुरू की।

2022 – इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में 6.2 तीव्रता का भूकंप से आया।

2023 – हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में ABVP व SFI के बीच हुई हिंसक झड़प में कई छात्र घायल हुए।

2023 – तुर्किए में 5.3 की तीव्रता पर भूकंप आया।

2023 – दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेले की शुरुआत हुई।

2023 – बांग्लादेश का मालवाहक पोत एक दूसरे पोत से टकराने के बाद हुगली नदी में डूबा।

2023 – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत मे सड़क हादसे में 13 लोगों मौत व करीब 20 घायल हुए।

2024 – प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज सुदर्शन सेतु का लोकार्पण किया।

2024 – यूपी के कौशांबी जिले की पटाखा फैक्ट्री में आग से 6 की मौत व 10 झुलसे।

2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में Advantage Assam 2.0 Investment Summit का उद्घाटन किया।

25 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1707 – कार्लो गोल्दोनी – प्रसिद्ध इतालवी नाटककार थे।

1859 – राधाचरण गोस्वामी – ब्रज के निवासी एक साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान थे।

1894 – धार्मिक नेता मेहर बाबा का पुणे में जन्म हुआ।

1897 – अमरनाथ झा – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।

1899 – गुरनाम सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

1916 – शंखो चौधरी – भारतीय मूर्तिकार थे, जो भारत के कला परिदृश्य में एक प्रसिद्ध व्यक्ति थे।

1925 – सेहु शगारी – नाइजीरिया के राष्ट्रपति थे।

1948 – डैनी डैनज़ोंग्पा, भारतीय अभिनेता।

1966 – के. वी. राबिया – शारीरिक रूप से विकलांग सामाजिक कार्यकर्ता।

1974 – दिव्या भारती – हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री थीं (जन्म दिनांक कन्फर्म नहीं)।

1981 – शाहिद कपूर, भारतीय अभिनेता।

1984 – विकास शर्मा – भारतीय समाचार चैनल ‘रिपब्लिक भारत टीवी’ के जाने-माने एंकर थे।

1994 – उर्वशी रौतेला – एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री तथा मॉडल है।

25 फ़रवरी को हुए निधन👉

1586 – अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये (कन्फर्म नहीं)।

1970 – मन्नत्तु पद्मनाभन – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक।

1971 – विमल प्रसाद चालिहा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और असम के मुख्यमंत्री रहे थे।

1987 – एस. एच. बिहारी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।

2001- 92 साल की उम्र में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन एडिलेड स्थित उनके घर में हुआ था।

2004 – बी. नागी रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक।

2007 – पी भास्करण एक भारतीय मलयालम कवि।

2008 – हंस राज खन्ना, भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश (जन्म 1912)।

2020 – मिस्र पर 30 वर्ष तक शासन करने वाले पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद होस्नी मुबारक का निधन।

2021 – विष्णुनारायणन नंबूथिरी – एक भारतीय लेखक और मलयालम साहित्य के विद्वान थे।

2022 – ओडिशा के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल का (82) का भुवनेश्वर में निधन हुआ।

2023 – अमेरिकी फुटबॉल डिफेन्सिव फ्रेड मिलर (82) का निधन हुआ।

2023 – कनाडाई अभिनेता, लेखक, निर्देशक और गायक गॉर्डन पिंसेंट (92) का निधन हुआ।

2023 – ऑस्ट्रेलियाई नाविक सिड फिशर (95) का निधन हुआ।

2025 – भारतीय संस्कृत विद्वान, भाषावैज्ञानिक और लेखक देवरशी काला नाथ शास्त्री (88) का निधन हुआ।

2025 – विशेष रूप से महिलाओं और शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रख्यात शिक्षाविद / शैक्षिक कार्यकर्ता विमला रंगाचार (96) का निधन हुआ।

25 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 बरसाना होली।

🌟 अवतार श्री मेहर बाबा जन्मोत्सव।

🌟 श्री गुरनाम सिंह जयन्ती।

🌟 अभिनेता डैनी डैनजोंग्पा जन्मदिवस।

🌟 श्री विमल प्रसाद चालिहा स्मृति दिवस।

🌟 श्री हेमानंद बिस्वाल स्मृति दिवस।

🌟 राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक (राष्ट्रीय युद्ध स्मारक) दिवस (25 फरवरी 2019)।

कृपया ध्यान दें जी👉

    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}