देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

विद्यालय प्रबंधकों की समस्याओं पर गहन मंथन, एकजुटता से गुणवत्ता शिक्षा का लिया संकल्प

विद्यालय प्रबंधकों की समस्याओं पर गहन मंथन, एकजुटता से गुणवत्ता शिक्षा का लिया संकल्प

 

गोरखपुर कैंपियरगंज राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ ब्लॉक इकाई कैम्पियरगंज की संगठनात्मक बैठक रविवार को जनार्दन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, बरगदही मछलीगांव में आयोजित हुई। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के संचालन में आ रही प्रशासनिक एवं व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परमहंस सिंह एवं जिला संरक्षक वीरेंद्र सिंह ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रबंधकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रबंधकों से एकमत होकर समस्याओं के निराकरण के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।ब्लॉक अध्यक्ष धनपत विश्वकर्मा ने आरटीई प्रतिपूर्ति एवं विद्यालय मान्यता संबंधी जटिलताओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए इनका त्वरित निस्तारण करने की मांग की।बैठक में जिला मंत्री जितेंद्र यादव, जिला कार्यकारी सदस्य बंशीधर जायसवाल, जिला मंत्री शैलेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अप्पू यादव एवं महामंत्री सत्यदेव गुप्ता ने भी अपने विचार रखे और विभिन्न मुद्दों पर सुझाव दिए।इस अवसर पर ज्ञानेंद्र यादव, चंद्रसेन सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रीधर साहनी, दीपक साहनी, कार्यालय प्रमुख रोहित साहनी तथा मीडिया प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}