इतिहास दर्शनहरियाणा

आज 22 फरवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 22 फरवरी के दिन इतिहास में घटित घटनाएं उत्सव और जयंतीयां 

🌹

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1495 – फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।

1724 – स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।

1744 – ट्यूलन की लड़ाई में संयुक्त फ्रेंको-स्पैनिश बेड़े द्वारा ब्रिटिश बेड़े को पराजित किया गया।

1746 – फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।

1775 – यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।

1784 – चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना।

1821 – स्पेन ने फ्लोरिडा राज्य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को बेचा।

1845 – ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।

1848 – लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।

1907 – लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन।

1913 – मैक्सिको के क्रान्तिकरी राष्टपति फ़्रैन्सिसको मैडेरो की सेना ने हत्या कर दी। इस घटना में उनके साथ उप-राष्ट्रपति पीनो स्वेरेज़ की भी हत्या हो गयी।

1935 – व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।

1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।

1964 – घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।

1966 – उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।

1967 – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकारनो ने सारे अधिकार प्रधानमंत्री जनरल सोहारतो के हवाले कर दिए और केवल नाम के राष्ट्रपति बन कर रह गये।

1974 – पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।

1975 – इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।

1979 – कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1980 – अफगानिस्तान में सैनिक शासन (मार्शल लॉ ) लागू होने की घोषणा हुई।

1989 – अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।

1990 – मंगोलिया की राजधानी उलनबटोरा से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।

1991 – तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और धमकी दी कि ऐसा ना करने पर अमरीका इराक पर हमला कर देगा।

1992 – खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।

1995 – उत्तरी आयरलैंड की समस्या का अंत करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया।

1996 – जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।

1996 – स्पेस शटल डिस्कवरी 75 का कक्षा में प्रक्षेपण।

1997 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से ‘क्लोन’ बनाने की घोषणा की।

1998 – जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन आेलंपिक खेल का समापन।

1999 – भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त।

2005 – ईरान में आये ज़बर्दस्त भूकम्प में 400 से अधिक लोग कालकवलित हुए।

2005 -दक्षिण पूर्वी ईरान में भूकम्प से 500 मरे तथा 1000 घायल हुए।

2006 – जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।

2007 – ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।

2008 – समकालीन भारतीय कला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा।

2008 – ब्रिटेन व फ़्राँस ने ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबन्ध के लिए संशोधित प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया।

2011 – न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।

2019 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोल शांति पुरस्‍कार 2018 ग्रहण किया।

2019 – वेनेजुएला राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने ब्राजील से लगी सीमा बंद की।

2019 – जम्‍मू कश्‍मीर में बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत।

2019 – जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर पर पाकिस्तान सरकार का कब्जा हुआ।

2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन(IJC) का उद्धाटन किया।

2020 – अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी 1000 गोल में योगदान देने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।

2021 – मॉरिशस को भारत में निर्मित कोविड टीके की एक लाख से अधिक अतिरिक्‍त खुराकें सौंपी गई।

2021 – भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया तीन दिवसीय बांग्‍लादेश यात्रा पर ढाका पहुंचे। 

2021 – चीन ने कहा, ब्रिक्स में भारत के साथ मिलकर काम करेंगे।

2021 – अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल से पहला ऑडियो जारी किया।

2021 – पुदुच्‍चेरी के मुख्‍यमंत्री वी0 नारायणसामी ने विश्‍वास मत हासिल करने में असफल रहने के बाद इस्‍तीफा दिया।

2022 – हिमाचल में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से छह कामगारों की जिंदा जलकर मौत हुई व 14 झुलस गए।

2022 – अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने यूक्रेन से अलग हुए दो क्षेत्रों के साथ अमरीकी नागरिकों के व्यापार और निवेश पर प्रतिबंध के आदेश पर हस्ताक्षर किए।

2022 – प्रोफेसर नीना गुप्ता को युवा गणितज्ञों के लिए रामानुजन पुरस्कार मिला।

2023 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और गुयाना के बीच हवाई सेवा समझौते को मंजूरी दी।

2023 – दिल्ली NCR में 5.2 की तीव्रता का भूकंप आया, यूपी व हरियाणा में भी धरती हिली।

2023 – जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधियों की पहली बैठक बेंगलुरु में शुरू हुई।

2024 – प्रधानमंत्री ने गुजरात में महेसाणा के तारभ में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं और आधारशिला रखी।

2024 – अमेरिकी कंपनी इंट्यूटिव मशीन्स का मून लैंडर ओडीसियस चंद्रमा पर उतरने वाला पहला निजी अंतरिक्ष यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरा।

2025 – पुसा कृषि विज्ञान मेला 2025 का नई दिल्ली में उद्घाटन हुआ।

2025 – आसाम के जोगीघोपा में इनलैंड वाटरवेज़ (आंतरिक जलमार्ग) टर्मिनल का उद्घाटन हुआ।

22 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1732 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म।

1788 – जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर का जन्म।

1856 – स्वामी श्रद्धानन्द – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक (02 फरवरी का भी वर्णन)।

1857 – स्काउट्स की अंतरराष्ट्रीय संस्था के संस्थापक राबर्ट बेडन पावेल लंदन के एक धार्मिक घराने में जन्मे।

1885 – यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त – भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।

1889 – स्वामी सहजानंद सरस्वती – भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।

1892 – इंदुलाल याज्ञिक – गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता।

1906 – हुमायूँ कबीर, भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ (मृत्यु- 1969)।

1906 – सोहन लाल द्विवेदी – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।

1914 – देवकान्त बरुआ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

1908 – कमला चौधरी – महिला समाज-सुधारकों और लेखिकाओं में से एक थीं।

1914 – देवकान्त बरुआ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

1920 – कमल कपूर – भारतीय सिनेमा के अभिनेता।

1922 – एस. एच. रज़ा – भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे।

22 फ़रवरी को हुए निधन👉

1847 – नरसिम्हा रेड्डी – भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे।

1944 – कस्तूरबा गाँधी, महात्मा गांधी की पत्नी जो भारत में ‘बा’ के नाम से विख्यात हैं।

1958 – भारत के विख्यात राजनीतिज्ञ, बुद्धिजीवी और साहित्यकार अबुल कलाम अहमद आज़ाद का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1978 – एच. वी. आर. आयंगर – भारतीय रिज़र्व बैंक के छठे गवर्नर थे।

1982 – जोश मलीहाबादी, भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि ।

1993 – भगवत दयाल शर्मा – हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

2020 – भारत के पूर्व फुटबालर अशोक चटर्जी का निधन। 

2020 – तीन बार के सांसद, नेताजी परिजन कृष्णा बोस का निधन।

2021 – दादरा और नगर हवेली से लोकसभा सदस्‍य मोहन डेलकर मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए।

2023 – मोहिनीअट्टम प्रतिपादक, शास्त्रीय नृत्य के दिग्गज कनक रेले (85) का निधन हुआ।

2024 – अमेरिकी संगीतकार रोनी स्टोनमैन (85) का निधन हुआ।

2025 – प्रसिद्ध भारतीय ओडिसी शास्त्रीय नर्तक, कोरियोग्राफर और गुरु मयाधर राउत (92) का निधन हुआ।  

22 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 ब्रह्मर्षि श्री याज्ञवल्क्य जयन्ती (फाल्गुन शुक्ल पंचमी)।

🌟 भगवान श्री मल्लिनाथ जी मोक्ष कल्याणक (फाल्गुन शुक्ल पंचमी)।

🌟 राबर्ट बेडन पावेल जयन्ती।

🌟 श्रीमती कस्तूरबा गाँधी स्मृति दिवस।

🌟 मौलाना अबुल कलाम अहमद स्मृति दिवस।

🌟 श्री नरसिम्हा रेड्डी स्मृति दिवस।

🌟 श्री भगवतदयाल शर्मा स्मृति दिवस।

🌟 गर्ल स्काउट और गर्ल गाइड्स वर्ल्ड थिंकिंग डे (विश्व विचार दिवस)।

कृपया ध्यान दें जी👉

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}