मंदसौरमंदसौर जिला

सड़क स्वच्छता परियोजना कर 2 ट्राली प्लास्टिक एवं गाजर घास को एकत्र कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

कनघट्टी में रासेयो शिविर के द्वितीय दिवस के कनघट्टी में अंतर्गत ग्राम

मंदसौर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम पंचायत कनघट्टी में आयोजित सप्त-दिवसीय विशेष इकाई स्तरीय शिविर का द्वितीय दिवस उत्साह, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ सम्पन्न हुआ। दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा प्रभात फेरी से की गई, जिसके माध्यम से ग्रामवासियों को नशामुक्ति, स्वच्छता एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। प्रभात फेरी ने ग्राम में जागरूकता एवं उत्साह का वातावरण निर्मित किया।
इसके उपरांत योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
एन. एस. एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार आर्य ने बताया कि द्वितीय दिवस की परियोजना गतिविधि के अंतर्गत ग्राम की मुख्य सड़क के दोनों ओर उगी गाजर घास को उखाड़ा गया तथा प्लास्टिक कचरे का संग्रहण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
साथ ही बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. सचिन शर्मा (सहायक प्राध्यापक, आंग्ल भाषा) ने शिविर की थीम *“मेरे भारत के लिए युवा एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा”* पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को डिजिटल रूप से जागरूक एवं सजग रहने की आवश्यकता बताई। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, डिजिटल लिटरेसी तथा वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्रांतिकारी प्रभाव पर विस्तृत विचार रखे।
विशिष्ट वक्ता डॉ. संदीप सोनगरा (सहायक प्राध्यापक, वनस्पति विभाग) ने अपने उद्बोधन में कहा कि जहाँ अपेक्षा होती है, वहाँ कार्य की सार्थकता सिद्ध होती है और NSS उसी अपेक्षा की पूर्ति का माध्यम है। उन्होंने युवाओं को समयपालन, अनुशासन एवं सतत अद्यतन रहने का संदेश देते हुए कहा कि समय पर कार्य ही सफलता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तोहिद खान ने की। संचालन सुधांशु भावसार द्वारा प्रभावी रूप से किया गया तथा आभार प्रदर्शन विशाल कुमार ने व्यक्त किया।
डॉ. आर्य ने जानकारी दी कि संध्या सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्धि एवं विविधता का भव्य प्रदर्शन किया गया, जिससे ग्रामवासियों में सांस्कृतिक चेतना एवं सहभागिता की भावना जागृत हुई।
इस अवसर पर एन.एस.एस. सहयोगी डॉ. शिव कुमार पाण्डे, सुश्री अर्पिता गौड़, सुश्री शालू नलवाया, लोकेंद्र गौड़ सहित शिविरार्थी स्वयंसेवक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
शिविर का द्वितीय दिवस सेवा, जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}