ज्योतिष दर्शनहरियाणा

आज 19 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पञ्चांग मुख्यांश सहित राशिफल 

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔

    🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏

आज 19 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पञ्चांग मुख्यांश सहित राशिफल 

 🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* द्वितीया – 16:01 तक

*🗒पश्चात्-* तृतीया 

*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद – 20:52 तक

*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद 

*💫करण-* कौलव – 16:01 तक

*💫पश्चात्-* तैतिल 

*✨योग-* सिद्ध – 20:41 तक

*✨पश्चात्-* साध्य

*🌅सूर्योदय-* 06:56

*🌄सूर्यास्त-* 18:13

*🌙चन्द्रोदय-* 07:54

*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – 15:00 तक

*🌛पश्चात्-* मीन

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:12 से 12:57

*🤖राहुकाल-* 13:59 से 15:24

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 

✍विशेष👉

🔅आज गुरुवार को 👉 फाल्गुन सुदी द्वितीया 16:01 तक पश्चात् तृतीया शुरू , चंद्रदर्शन शुभ , फुलैरा / फुलरिया दूज , पंचक जारी , सूर्य शतभिषा नक्षत्र में 18:33 पर , मेला खाटूश्यामजी प्रारम्भ (11दिन) , आचार्य श्री उदारसागर जी मुनिदीक्षा (जैन , फाल्गुन शुक्ल द्वितीया) , श्री रामकृष्ण परमहंस जयन्ती (फाल्गुन शुक्ल द्वितीया) , छत्रपति श्री शिवाजी महाराज जयन्ती (तिथि के अनुसार , तारिखानुसार भी) , रमज़ान महीना शुरू (मुस्लिम) , गुरु श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जयन्ती , श्री बलवंतराय मेहता जयन्ती , श्री उत्तमाधानपुरम वेंकटसुब्बैयर स्वामीनाथ अय्यर जयन्ती (171वीं) , सरदार श्री बेअंत सिंह जयन्ती , नायब सुबेदार श्री संदीप शहीदी दिवस , श्री गोपाल कृष्ण गोखले स्मृति दिवस व मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड दिवस (Soil Health Card Day , भारत)।

🔅कल शुक्रवार को 👉🏻 फाल्गुन सुदी तृतीया 14:40 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू।

🎯आज की वाणी👉

🌹

स्तब्धस्य नश्यति यशो विषमस्य मैत्री, नष्टेन्द्रियस्य कुलमर्थपरस्य धर्मः l

विद्याफलं व्यसनिनः कृपणस्य सौख्यं, राज्यं प्रमत्तसचिवस्य नराधिपस्य ll

अर्थात्👉🏻

         _निष्क्रिय मनुष्य का यश, चंचल चित्त वाले की मित्रता, दुष्ट इन्द्रिय वाले का कुल, धन के लोभी का धर्म, द्युत आदि व्यसन में आसक्त का विद्याफल, कृपण का सुख और विवेकहीन मंत्री वाले राजा का राज्य नष्ट हो जाता है।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

 आज 19 फरवरी 2026 , बृहस्पतिवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ या थकान महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। धार्मिक स्थल पर गमन होने के योग। आराम व ध्यान रखने से स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। तनाव कम होगा। मनोबल बढेगा। नव ऊर्जा का संचार होगा। आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग-दौड़ रहेगी। आज लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आज अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ में ताजगी बनी रहेगी। आज पुराने मित्र मिलेंगे जिसे आप चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढेगा। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धन का लाभ होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपकी कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्वास्थ्य का लाभ होगा। यात्रा से थकावट महसूस करोगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है। अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें। नई तकनीक का प्रयोग करके खूब लाभ कमाएंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा।आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं।

🔅 कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा

        🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}