दलौदामंदसौर जिला

19 को लदुसा से सांवरिया सेठ कि जायेगी बारात, उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा सहित कई हस्तियां होगी शामिल

रोटीराम गौ शाला बेहपुर में 20 फरवरी को 131 जोड़े बंधेंगे परिणय बंधन में

दलौदा। बागेश्वर धाम के सामूहिक विवाह आयोजन के बाद मध्यप्रदेश में सर्व समाज का मन्दसौर में होगा संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 131 जोड़ो का सामूहिक विवाह समारोह। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा 1 हजार फोर व्हीलर गाड़ियों के साथ श्री सांवरिया सेठ धाम लदूसा से बारात लेकर बेहपुर गौ शाला जायेंगे।

जानकारी के अनुसार बेहपुर गौशाला में सर्व समाज समरसता भाव से एक जाजम पर एकत्रित कर के गोधूलि बेला नहीं गौ धन की उपस्थिति में 19 फरवरी गुरुवार को मध्यप्रदेश का ऐतिहासिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। 33 कोटि देवताओं के वास वाली गौ माता को देशी घी में बनाई लापसी का भोजन करवाया जायेगा। इसी दिन रात्री में खाटूश्याम भजन संध्या और तुलसी विवाह का आयोजन होगा। तथा 20 फ़रवरी को 131 जोड़े परिणय बंधन में बंधेगे।

आयोजन में तुलसी विवाह में सांवरिया सेठ लदूसा से श्री शालीग्राम जी की बारात जो एक हजार फोर व्हीलर से बेहपुर पहुंचेंगी जिसमे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आयोजक जनप्रतिनिधि गण समाजसेवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक धर्म प्रेमी जन सम्मिलित होंगे। मालवांचल में होने वाले इतने बड़े भव्य आयोजन में सामान्य 8, पिछड़ा 47,अजा 49 ,अजजा 27, कुल 131 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। जोड़ो एक दिव्यांग जोड़े के साथ एक अंतर्जातीय दूल्हा दुल्हन रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव को आमंत्रित करने के लिए प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया व जनपद पंचायत मंदसौर अध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उज्जैन पहुंचकर मुलाकात की व आमंत्रण पत्र सौंपा जिसमें सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष दशरथ दास बैरागी उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर व कोषाध्यक्ष मोती सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे।आमंत्रण प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पर्याप्त समय देते हुए मौखिक स्वीकृति प्रदान कर आने के लिए आश्वस्त किया है।

जनपद पंचायत मंदसौर अध्यक्ष बसंत शर्मा ने बताया कि जनपद पंचायत मंदसौर एवं सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति बेहपुर तथा रोटीराम गौ शाला के संयुक्त तत्वावधान में 20 फरवरी को 133 जोड़ों का सामुहिक विवाह सम्मेलन मुख्यमंत्री कन्यादान योजना एवं जनता जनार्दन कि भागीदारी उनके आशिष से संपन्न होने जा रहा है मेरा सभी से आग्रह है कि इस काम में जनपद पंचायत मंदसौर के सभी सदस्य गण कर्मचारी सहभागिता करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}