मल्हारगढ़मंदसौर जिला

पिपलियामंडी को फिर मिली बड़ी सौगात: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बजट में 63 करोड़ के फ्लायओवर की दी स्वीकृति

पिपलियामंडी को फिर मिली बड़ी सौगात: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बजट में 63 करोड़ के फ्लायओवर की दी स्वीकृति

पिपलियामंडी: मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए अपनी विधानसभा मल्हारगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। बजट में पिपलियामंडी स्थित महू-नीमच हाईवे चौपाटी पर फ्लायओवर (ओवरब्रिज) निर्माण के लिए 63 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। पिपलियामंडी की चौपाटी क्षेत्र महू-नीमच हाईवे का व्यस्ततम मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी और हल्के वाहन गुजरते हैं। ट्रैफिक दबाव के चलते यहां आए दिन जाम की स्थिति बनती रही है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। फ्लायओवर निर्माण की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों को यातायात समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। घोषणा के बाद पिपलियामंडी नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सुनील देवरिया, उपाध्यक्ष भरत सिंह सोनगरा सहित समस्त पार्षदगणों ने उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा का आभार व्यक्त करते हुए इसे नगर के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उलेखनीय हैकि मल्हारगढ़ से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कुछ दिनों पूर्व एक कार्यक्रम से फ्लायओवर की घोषणा की थी।

========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}