कृषि दर्शनमंदसौर जिला

छोटीकाशी में महाशिवरात्रि का पर्व उत्साह के साथ मनाया,भारत कि जीत पर लहराया तिरंगा

शिवालयों में जलाभिषेक,भजन संध्या का हुआ आयोजन ,गंगेश्वर महादेव में हुआ रुद्राक्ष वितरण

सीतामऊ।छोटी काशी कि पावन धरा एवं अंचल क्षेत्र में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व धार्मिक उल्लास श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। नगर के शिवालयों में भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। दिन भर पूजा अर्चना रुद्राभिषेक भजन कीर्तन सहित कई धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहा।महाशिवरात्रि पर्व के दिन प्रातः से ही शिवालयो में शिव भक्तों का तांता लगने लगा था।

महिलाओं बच्चों नागरिकों एवं युवाओं ने पूजा अर्चना के साथ शिव आराधना में अपने उत्साह का परिचय दिया। भोलेनाथ के जय कारे की गूंज दिनभर सुनाई देती रही । शिवालायो एवं मंदिरों में साज सजावट एवं डेकोरेशन किया गया।

धर्म प्रेमी भक्तों द्वारा नगर की आराध्य देवी मां मोड़ी माताजी, महावीर चौक स्थित वैद्यनाथ महादेव, वटेकेश्वर महादेव, जबरेश्वर महादेव, हांडिया बाग महादेव सहित नगर के शिवालयों में रुद्राभिषेक भजन कीर्तन का दिन भर आयोजन महा आरती कर महा प्रसादी वितरित की गई। वही इस अद्भुत अवसर पर शिव भक्तों ने चारों प्रहर के दौरान भगवान की प्रतिमा का रुद्राभिषेक किया। श्री गोवर्धन नाथ मंदिर परिसर में स्थित महादेव में भी रुद्राभिषेक का दौर सोमवार को प्रातः तक जारी रहा। इस दौरान शिव भक्तों ने दान पुण्य सेवा भाव कार्य में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

महापर्व पर सीतामऊ नगर के बाजार में देर रात तक चहल पहल का धार्मिक आयोजनों के कारण धार्मिक में लेकर आयोजन का नजारा दिखाई दिया।

नगर के पोस्ट ऑफिस रोड़ स्थित वटकेश्वर महादेव परिसर में भी महाशिवरात्रि का पर्व आस्था एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। रविवार को शिवरात्रि महापर्व के अवसर पर भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच हुआ जिसका लाईव प्रसारण के लिए मंदिर परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाई गई। जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने शिव भोलेनाथ के दर्शन आशीर्वाद के साथ क्रिकेट प्रेमियों ने भारत पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच का महा लुफ्त उठाया। भारत की जीत पर युवाओं ने तिरंगा फहराया।

महावीर चौक स्थित वैद्यनाथ मंदिर में भक्तों ने पुजन जलाभिषेक कर भोलेनाथ को राजसी पोशाक का आकर्षक श्रृंगार कर महाआरती की वहीं महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्तजन दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान भक्तजनों ने भगवान की प्रतिमा पर जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर कोटेश्वर महादेव में भक्तों का आवागमन मेले कि तरह नजारा दिखाई दिया। प्रातः से लेकर देर रात तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। रात्रि में चारों पहरे के साथ अभिषेक एवं भजन कीर्तन में भारी भीड़ के मद्दे नजर प्रशासन मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर सक्रिय भागीदारी का निर्वाह किया।यहां दिनभर महा प्रसादी शिव भक्तों ने धर्म लाभ उठाया।

गंगेश्वर महादेव मंदिर में भजन संध्या काआयोजन हुआ। गंगेश्वर सेवा समिति के तत्वाधान में शिवरात्रि पर्व पर साथ सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के पूर्णाहुति एवं महा आरती तथा महाप्रसादी रुद्राक्ष वितरण आयोजन किया गया। पूर्व सैनिक संगठन ने भक्तजनों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की। यहां पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का भी दौर दिन भर जारी रहा। इस महापर्व का लेकर प्रशासन सजग रहा एवं सभी जगह पुलिस बल की की तैनाती की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}